फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru techie kills 2 yr old daughter tells police he didnt have money to feed her

Gujarat: पिता ने अपनी दो साल की बेटी को मार डाला, बोला- मेरे पास उसे खाना खिलाने तक के लिए नहीं थे पैसे

Sun, 27 Nov 2022 10:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Nov 2022 10:54 PM IST
सार

राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी को कार में गले लगाया और उसके साथ समय बिताया, उसके साथ खेला और फिर उसे मार डाला क्योंकि उसके पास पैसे नहीं ते और वह उसे खिलाने में सक्षम नहीं था। 

विज्ञापन
Bengaluru techie kills 2 yr old daughter tells police he didnt have money to feed her
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के कोलार में एक तकनीकी विशेषज्ञ ने कथित तौर पर अपनी दो साल की बेटी की हत्या की। आरोपी ने कहा कि उसके पास अपनी बेटी को खिलाने के लिए पैसे नहीं थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अपनी बेटी की हत्या करने के बाद तकनीकी विशेषज्ञ (45 वर्षीय) ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि वह इसमें असफल रहा। कोलार तालुक के केंदत्ती गांव के तालाब में शनिवार की रात दो साल की बच्ची का शव मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, इसके अलावा झील के किनारे नीले रंग की एक कार भी बरामद की गई है। इस पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने कोलार ग्रामीण थाने को सूचना दी। 

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी बेटी की हत्या के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल परमार के रूप में हुई है, जो गुजरात का रहने वाला हैऔर दो साल पहले अपनी पत्नी भाव्या के साथ बेंगलुरू में रहने लगा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी को कार में गले लगाया और उसके साथ समय बिताया, उसके साथ खेला और फिर उसे मार डाला क्योंकि उसके पास पैसे नहीं ते और वह उसे खिलाने में सक्षम नहीं था। 


आरोपी और उसकी बेटी 15 नवंबर को लापता हो गए थे, जिसके बाद बच्ची की मां भाव्या ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, परमार पिछले छह महीने से बेरोजगार था और बिटकॉइन के कारोबार में उसे आर्थिक नुकसान हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed