फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengaluru Sports News marshal arjan singh memorial hockey tournament Updates

बंगलूरू में सजेगा हॉकी का मंच: अर्जन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का 7वां संस्करण कल से, 16 टीमें; इनाम ₹10 लाख

Mon, 22 Jun 2026 08:59 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, बंगलूरू।
एएनआई, बंगलूरू। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 08:59 PM IST
सार

बंगलूरू के जलाहल्ली वायुसेना स्टेशन पर 23 जून से तीन जुलाई 2026 तक 7वां अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और विजेता टीम को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
bengaluru Sports News marshal arjan singh memorial hockey tournament Updates
अर्जन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बंगलूरू में कल से हॉकी का बड़ा रोमांच शुरू होने जा रहा है। वायुसेना स्टेशन जलाहल्ली में 'मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 2026' का सातवां संस्करण आयोजित हो रहा है। यह प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता 23 जून से तीन जुलाई तक चलेगी। एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड साल 2018 से लगातार इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह को हॉकी खेल से बेहद प्यार था। वह युद्ध के मैदान की तरह खेल के मैदान में भी हमेशा आगे रहते थे। वह सभी वायु सैनिकों के लिए एक बड़े प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय वायुसेना ने देश को कई ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


लीग कम नॉकआउट पर भिड़ेंगी 16 टीमें
इस बार टूर्नामेंट में देश भर की कुल 16 टॉप टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले जलाहल्ली वायुसेना स्टेशन के हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। मैच 'लीग कम नॉकआउट' के आधार पर होंगे। इससे दर्शकों को हर मैच में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस खेल आयोजन की जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। इसमें एयर मार्शल एस शिवकुमार भी शामिल हुए। एयर मार्शल शिवकुमार ही 23 जून को होने वाले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, तीन जुलाई को टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल सीतेपल्ली श्रीनिवास करेंगे।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल करते ही मेसी हासिल करेंगे कीर्तिमान, बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड

खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश

अधिकारियों के अनुसार, इस प्रतियोगिता के लिए भारी-भरकम इनामी राशि रखी गई है।

विजेता: खिताब जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ पूरे ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) का नकद इनाम मिलेगा।

उपविजेता: दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹8,00,000 (आठ लाख रुपये) का पुरस्कार दिया जाएगा।

मैन ऑफ द मैच: हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ₹25,000 का नकद इनाम मिलेगा।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: पूरे टूर्नामेंट के सबसे बेस्ट खिलाड़ी को ₹50,000 का विशेष पुरस्कार मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed