Bengaluru Rains: बेंगलुरु में ऐसी बारिश कि सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति, कई वाहन क्षतिग्रस्त, येलो अलर्ट जारी
बेंगलुरु के निचले इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। खुले मैनहोल में पानी बह रहा है, बेसमेंट पार्किंग पानी से लबालब भरा हुआ है। घर के रास्ते में कार्यालय जाने वालों को मेट्रो स्टेशनों पर शरण लेनी पड़ी क्योंकि बारिश इतनी तेज थी कि बाहर निकलना जानलेवा साबित हो सकती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार शाम को भारी बारिश के चलते बेलंदूर के आईटी क्षेत्र सहित शहर के पूर्व, दक्षिण और मध्य भाग के कई मुख्य सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति हो गई है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिवाली जैसे महापर्व से पहले इस तरह की बारिश रंग में भंग डालने जैसा साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के उत्तरी हिस्से में राजामहल गुट्टाहल्ली में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने भारी बारिश का संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस वर्ष, बेंगलुरु में 1,706 मिमी की रिकॉर्ड बारिश हुई जिसने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2017 में यहां 1,696 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
बेंगलुरु के निचले इलाकों में जलभराव
बेंगलुरु के निचले इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। खुले मैनहोल में पानी बह रहा है, बेसमेंट पार्किंग पानी से लबालब भरा हुआ है। घर के रास्ते में कार्यालय जाने वालों को मेट्रो स्टेशनों पर शरण लेनी पड़ी क्योंकि बारिश इतनी तेज थी कि बाहर निकलना जानलेवा साबित हो सकती थी।
बेंगलुरु में दीवार ढहने से अफरातफरी, कई वाहन क्षतिग्रस्त
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण एक एक दीवार ढह गई जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। दीवार के ढहने से कई चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि गाड़ी में लोग नहीं थे। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को निकालकर आवागमन सुचारू करने की कोशिश की जा रही है।
बेंगलुरु के शिवाजीनगर में बाढ़ में बहे कई वाहन
बेंगलुरु के शिवाजीनगर में बाढ़ के कारण कुछ वाहन बह गए। इस दौरान कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किरण परासर नाम के शख्स ने एक वीडियो भी डाला जिसमें देखा जा सकता है कि पानी के तेज बहाव में कई बाइकें बहती नजर आ रही हैं। लोग इसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पानी की तेज रफ्तार के आगे विफल रहते हैं।
#BengaluruRain #Bengaluru
— Kiran Parashar (@KiranParashar21) October 19, 2022
The impact of rainfall in the city is costing dearly to the citizens. Some of the vehicles washed away due to floods in Shivajinagar. @IndianExpress pic.twitter.com/s3u08pxuvg
यहां देखें बेंगलुरु में कैसे आया पानी का सैलाब
#Bengalururains visual 04 pic.twitter.com/1TEYd6jJNt
— Priyathosh Agnihamsa (@priyathosh6447) October 19, 2022
सुल्तानपेट मेन रोड का बुरा हाल
आधे घंटे की बारिश के बाद सुल्तानपेट मेन रोड का हाल बुरा दिखा। यहां भी कई जगह बारिश के पानी में बाइक और चार पहिया गाड़ियां बहती दिखीं। घरो के आसपास भी पानी घुस गया है।
#bengalururains
— NEMICHAND (@nbsankhlecha) October 18, 2022
Condition of Sultanpet Main Road after an half hour rain pic.twitter.com/32wY5MgG6q
इमारत की बेसमेंट में घुसा पानी
जिशान कोहली नाम के शख्स ने वीडियो ट्वीट कर बेंगलुरु में बारिश की स्थिति दिखाई है। उन्होंने लिखा कि यह नदी नहीं है, यह मेरी इमारत की बेसमेंट है।
This is'nt a river,its my building's basement.#bbmp #bengalururains pic.twitter.com/NFU2wmr5o8
— Jeeshan Kohli (@JeeshanKohli) October 20, 2022
यहां देखें एक और वीडियो
Koramangala while returning from work today. Cannot be more grateful to people helping in this condition. 🙏#bengalururains pic.twitter.com/35mkP3IsSx
— Aishwarya (@aishwaryajayant) October 19, 2022