फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Police Arrested Doctor who killed 900 children in illegal abortion in Rs 30 thousand

Illegal Abortion: कोख में ही 900 बच्चों को मारने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, 30 हजार में करता था अवैध गर्भपात

Tue, 28 Nov 2023 05:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 28 Nov 2023 05:19 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने जो स्कैन मशीन जब्त की है वह सिद्धेश नामक इलेक्ट्रॉनिक सामान मरम्मत करने वाले से ली गई थी। यह एक कबाड़ हो चुकी मशीन थी, जिसे सिद्धेश ने ठीक किया था, जो फिलहाल फरार है।
 

विज्ञापन
Bengaluru Police Arrested Doctor who killed 900 children in illegal abortion in Rs 30 thousand
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल में 900 अवैध गर्भपात करने के आरोप में बंगलूरू पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके लैब तकनीशियन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डॉ. चंदन बल्लाल और लैब तकनीशियन निसार के रूप में हुई है। दोनों ने प्रत्येक गर्भपात के लिए करीब 30 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन


अस्पताल की मैनेजर मीना और रिसेप्शनिस्ट रिजमा खान को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पिछले महीने लिंग-निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों शिवालिंगे गौड़ा और नयन कुमार को मैसूर के पास मांड्या में गिरफ्तार किया था, जब वे एक गर्भवती महिला को कार में गर्भपात के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट की शुरुआत चेन्नई के एक डॉ. तुलसीराम ने की थी, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


गुड़ बनाने की फैक्टरी में करते थे अल्ट्रासाउंड
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि मांड्या में एक गुड़ बनाने की फैक्ट्री में वे अल्ट्रासाउंड करते थे। यहां से बाद में पुलिस टीम ने स्कैन मशीन जब्त कर ली। उनके पास वैध व अन्य आधिकारिक दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने कहा कि रैकेट से जुड़े अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ हो चुकी मशीन ठीक कराई
पुलिस के मुताबिक, उन्होंने जो स्कैन मशीन जब्त की है वह सिद्धेश नामक इलेक्ट्रॉनिक सामान मरम्मत करने वाले से ली गई थी। यह एक कबाड़ हो चुकी मशीन थी, जिसे सिद्धेश ने ठीक किया था, जो फिलहाल फरार है।


पैसे लेकर गर्भपात कराने वाले जोड़ों को पता बताता था वीरेश
पुलिस के अनुसार, डॉ. बल्लाल और डॉ. तुलसीराम ने इस रैकेट के लिए पूर्व के रिश्तेदार टीएम वीरेश के साथ मिलीभगत की थी। डॉ. तुलसीराम की मां गर्भपात कराती थी। बाद में उसने इसे धंधा बना लिया और आखिरकार बल्लाल के साथ मिलीभगत कर ली। डॉक्टरों ने वीरेश को कमीशन की पेशकश की। वह भ्रूण के लिंग से नाखुश होने पर गर्भपात का विकल्प चुनने वाले जोड़ों को रेफर करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed