फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru PM Narendra Modi address 107th session of indian science congress udpdates

भारतीय विज्ञान कांग्रेस में बोले पीएम मोदी- प्रयोगशालाओं में प्लास्टिक का विकल्प खोजें

Fri, 03 Jan 2020 11:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 03 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Bengaluru PM Narendra Modi address 107th session of indian science congress udpdates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन आज बेंगलूरू में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर I-STEM पोर्टल को लॉन्च किया, जो रिसर्च के क्षेत्र में काम करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे विशेष रूप से खुशी है कि एक नए साल और दशक की शुरुआत में मेरा पहला कार्यक्रम विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए दुनिया के वैज्ञानिकों को प्रयोगशालाओं में सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प खोजना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेती के विकास के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा के उत्पादन पर बल देने की जरूरत है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार जब मैं बेंगलूरू आया था, तो राष्ट्र की निगाहें चंद्रयान 2 पर टिकी थीं। उस समय, जिस तरह से हमारे राष्ट्र ने विज्ञान, हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम और हमारे वैज्ञानिकों की ताकत के लिए हौसला बढ़ाया वह हमेशा मेरी स्मृति का हिस्सा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया यहां बेंगलूरू में कुछ नया करने के लिए आ रही है। इस शहर ने विकास और अनुसंधान के लिए एक शानदार इको-सिस्टम विकसित किया है और हर युवा वैज्ञानिक, इनोवेटर और इंजीनियर इससे जुड़ना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की वृद्धि की कहानी विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में इसकी सफलता पर निर्भर करती है। भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के परिदृश्य को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा वैज्ञानिकों के लिए मेरा आदर्श वाक्य है: इनोवेट (नया), पेटेंट (एकस्व) , प्रोड्यूस (उत्पादन) और प्रॉस्पर (समृद्ध)।

पीएम मोदी ने कहा कि 'न्यू इंडिया' को टेक्नोलॉजी भी चाहिए और लॉजिकल टेम्परामेंट भी चाहिए ताकि हमारे सामाजिक और आर्थिक जीवन के विकास को हम नई दिशा दे सकें। उन्होंने कहा कि इस बार, चर्चा ग्रामीण विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के योगदान पर है। पिछले पांच वर्षों में, ग्रामीण विकास को भारत के आम लोगों द्वारा महसूस किया गया है।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर दुनिया की सबसे बड़ी योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत अभियान से लेकर आयुष्मान भारत की वैश्विक स्तर पर प्रशंसा हो रही है तो यह प्रौद्योगिकी और अच्छे, प्रभावी प्रशासन के प्रति हमारे समर्पण के कारण है।

उन्होंने कहा कि कल, हमारे सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर करके एक रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह का रिकॉर्ड बनाना केवल आधार-सक्षम तकनीक द्वारा संभव हो पाया था। 


पीएम मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने हमें उन आठ करोड़ महिलाओं को पहचानने में मदद की है जो अभी भी खाना पकाने के लिए कोयले या लकड़ी का उपयोग कर रही थीं। उन्होंने कहा कि तकनीक ने हमें यह समझने में भी मदद की कि प्रौद्योगिकी की मदद से कितने नए वितरण केंद्रों का निर्माण किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed