फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengaluru man steals butchers knife from meat shop went on stabbing spree kill and injured random people 

बंगलूरू: मजदूर ने चुराया कसाई का चाकू, कई लोगों पर किया हमला, एक की मौत

Mon, 19 Oct 2020 11:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 19 Oct 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
bengaluru man steals butchers knife from meat shop went on stabbing spree kill and injured random people 
सांकेतिक तस्वीर

बंगलूरू में एक 30 साल के मजदूर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को घटित हुई। आरोपी को पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपने काबू में किया। आरोपी का नाम गणेश है।

विज्ञापन


गणेश कॉटनपेट में स्थित कसाई की दुकान में मीट खरीदने के लिए गया था। उसने वहां से चाकू चुराया और भाग गया। इसके बाद उसने बेतरतीब ढंग से छह लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक मजदूर था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एक इंस्पेक्टर और कांस्टेबल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बल का प्रयोग करके आरोपी पर किसी तरह काबू पाया और उसके पास मौजूद चाकू को जब्त कर लिया। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि घटना के पीछे के उसके मंसूबों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed