{"_id":"63180bc0a6bed77d9f3bd42a","slug":"bengaluru-floods-meeting-congress-mocks-minister-r-ashoka-for-sleeping-at-review-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बाढ़ को लेकर सीएम कर रहे थे बैठक, गहरी नींद में चले गए मंत्री आर अशोक, कांग्रेस ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बाढ़ को लेकर सीएम कर रहे थे बैठक, गहरी नींद में चले गए मंत्री आर अशोक, कांग्रेस ने उड़ाया मजाक
Wed, 07 Sep 2022 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:51 AM IST
सार
लगातार भारी बारिश के कारण बेंगलुरु जलभराव की समस्या से घिर गया है। इसके चलते मंगलवार सुबह से ही शहर के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
सीएम बोम्मई के सामने नींद लेते राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक
- फोटो : Twitter @INCKarnataka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में मूसलाधार बारिश के बाद बेंगलुरु में बाढ़ आ गई है। ताजा हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई लगातार मीटिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बैठक के दौरान अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। दरअसल, समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री गंभीरता से चर्चा कर रहे थे लेकिन राजस्व मंत्री आर अशोक गहरी नींद ले रहे थे। अब कांग्रेस ने बैठक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी कर मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन
कर्नाटक कांग्रेस ने तस्वीर साझा कर उड़ाया मजाक
कर्नाटक कांग्रेस ने राज्य के मंत्री आर अशोक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वह बाढ़ पर हो रही मीटिंग के दौरान सो रहे थे। तस्वीरों में मंत्री को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान आंखें बंद करते देखा गया। कांग्रेस ने कन्नड़ भाषा में ट्वीट करते हुए लिखा, "डूबने के कई प्रकार होते हैं! राज्य के लोग बारिश में डूबे हुए हैं। मंत्री नींद में डूबे हुए हैं! उनकी शानदार नींद। 'हलाल कट' मतलब वो जाग जाएंगे! क्या आपने मंत्री से कहा था कि 'जिसे कोई चिंता नहीं है वह हमेशा के लिए सोता है?'
विज्ञापन
बेंगलुरु में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात
बता दें कि बेंगलुरु में लगातार भारी बारिश के कारण भीषण जलजमाव की चपेट में है, जिससे कई लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैं। सोमवार को हुई बारिश के बाद सड़कों और गलियों से पानी भरने के कारण शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाली आईटी कंपनियों के कई कर्मचारी ट्रैक्टर लेकर अपने दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन