फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru: Biocon Chairman, Kiran Mazumdar Shah met Karnataka Dycm DK Shivakumar on the occasion of Diwali.

Karnataka: कर्नाटक सीएम और डिप्टी सीएम से मिलीं बायोकॉन की चेयरमैन, बंगलूरू में सड़कों के हालात पर कसा था तंज

Tue, 21 Oct 2025 12:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 21 Oct 2025 12:50 PM IST
सार

कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों बंगलूरू की सड़कों को लेकर जमकर सियासत हो रही है। विपक्ष समेत अन्य लोगों के हमले के बाद सरकार ने भी जमकर पलटवार किया है। बता दें कि, कुछ दिन पहले बंगलूरू की सड़कों की आलोचना करने वाली बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने बीते दिन सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Bengaluru: Biocon Chairman, Kiran Mazumdar Shah met Karnataka Dycm DK Shivakumar on the occasion of Diwali.
डीके शिवकुमार से मिलीं किरण मजूमदार शाह - फोटो : X @DKShivakumar

विस्तार

बायोकॉन कंपनी की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकातें राजधानी बंगलूरू में हुईं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, किरण मजूमदार शॉ ने सिद्धारमैया से उनके आधिकारिक निवास कावेरी में मुलाकात की। इस मौके पर विधान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होरट्टी भी मौजूद थे। बाद में उन्होंने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार से उनके सादाशिवनगर स्थित आवास पर भी मुलाकात की, यह जानकारी डिप्टी सीएम कार्यालय ने दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: शिवकुमार बोले- सड़कों में गड्ढों के लिए कर्नाटक को निशाना बनाना ठीक नहीं, दिल्ली में भी ऐसी समस्या
विज्ञापन


डिप्टी सीएम के ऑफिस की तरफ से साझा किए गए वीडियो में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पहले किरण मजूमदार शाह का अपने आवास पर स्वागत करते हुए दिखे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में दोनों की मुलाकात का वीडियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू की सड़कों और सफाई व्यवस्था पर सवाल
बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बंगलूरू की सड़कों और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा, 'मेरे पास एक विदेशी बिजनेस विजिटर आया जिसने पूछा कि बंगलूरू में सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है और चारों ओर इतनी गंदगी क्यों है? क्या सरकार निवेश को समर्थन नहीं देना चाहती?' उनके इस पोस्ट के बाद राज्य सरकार की कार्यशैली पर बहस छिड़ गई।

डीके शिवकुमार का किरण पर पलटवार
वहीं उनकी आलोचना पर जबाव देते हुए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर वह सड़कें बनाना चाहती हैं, तो बना लें। अगर वह आएं और कहें, तो हम उन्हें सड़कें दे देंगे। शिवकुमार ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों ने ज्यादा टैक्स दिया है, इसलिए सरकार ने विकास के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च की अनुमति दी है।

कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल से भी मुलाकात
बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ से मुलाकात और बंगलूरू के बुनियादी ढांचे पर उनके पहले के ट्वीट पर कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा, 'वह मुझे 9 नवंबर को अपने भतीजे की शादी में आमंत्रित करने आई थीं। जब काम चल रहा हो, उस समय ऐसी टिप्पणियों की जरूरत नहीं होती... अगर हम काम नहीं कर रहे होते, तो बात अलग होती, लेकिन चूंकि हम काम कर रहे हैं, तो बात यहीं खत्म हो जाती है... उन्होंने मेरे साथ बहुत सारी बातें कीं और उन्हें हम पर गर्व था और हमें भी उन पर बहुत गर्व है... हम उनके सहयोग की आशा करते हैं।'



यह भी पढ़ें - Karnataka: भाजपा नेताओं ने सड़कों पर गड्ढे भर कर किया प्रदर्शन, पूछा- इतने दिनों से कहां है कांग्रेस सरकार?

भाजपा ने भी राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की खराब सड़कों और गड्ढों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजधानी बंगलूरू में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने कहा कि सरकार ने गड्ढे भरने का वादा पूरा नहीं किया और सड़कें बुरी हालत में हैं। इससे पहले, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा था कि सड़कों पर गड्ढों की समस्या केवल कर्नाटक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है। बता दें कि, हाल के दिनों में उद्योग जगत के कई बड़े नामों, जैसे पूर्व इंफोसिस सीएफओ टी.वी. मोहनदास पई और किरण शॉ, ने सरकार की आलोचना की थी कि शहर की सड़कों की हालत और ट्रैफिक व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed