{"_id":"68d38fd615f56fb77205d87e","slug":"karnataka-bjp-workers-bengaluru-protest-against-congress-govt-over-pothole-issue-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: भाजपा नेताओं ने सड़कों पर गड्ढे भर कर किया प्रदर्शन, पूछा- इतने दिनों से कहां है कांग्रेस सरकार?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: भाजपा नेताओं ने सड़कों पर गड्ढे भर कर किया प्रदर्शन, पूछा- इतने दिनों से कहां है कांग्रेस सरकार?
Wed, 24 Sep 2025 12:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:01 PM IST
सार
Karnataka: बंगलूरू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की खराब सड़कों और गड्ढों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने कहा कि सरकार ने गड्ढे भरने का वादा पूरा नहीं किया और सड़कें बुरी हालत में हैं। इससे पहले, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा था कि सड़कों पर गड्ढों की समस्या केवल कर्नाटक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है।
विज्ञापन
बंगलूरू में सड़कों पर गड्ढे भरते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।
- फोटो : एएनआई/एक्स/वीडियो ग्रैब
विस्तार
कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों सड़कों पर गड्ढे चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर गड्ढों को लेकर बंगलूरू में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन येलहंका इलाके में हुआ। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व येलहंका विधासभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एसआर विश्वनाथ ने किया।
भाजपा नेता एनएल नरेंद्र बाबू ने कहा, बंगलूरू को कभी सेवानिवृत्त लोगों का स्वर्ग, आईटी शहर और बीटी शहर कहा जाता था। लेकिन आज यह 'गड्ढों का शहर' बन गया है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? मौजूदा सरकार ही जिम्मेदार, जिसके मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि एक महीने के भीतर सारे गड्ढे भर दिए जाएंगे। लेकिन इतने दिनों से वे क्या कर रहे थे?
ये भी पढ़ें: 'एसआईआर से लाखों लोगों के मताधिकार से वंचित होने और वोट चोरी का खतरा', दीपंकर भट्टाचार्य का बयान
उन्होंने आगे कहा, यहां तक कि उपमुख्यमंत्री (डीके शिवकुमार) ने भी अधिकारियों को चेतावनी दी थी। लेकिन फिर भी कुछ नहीं हो रहा है। अधिकारी सड़कों पर दिखाई ही नहीं दे रहे। बंगलूरू की सड़कें और फुटपाथ दोनों की हालत बहुत खराब है। इसलिए हम सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और खुद ही गड्ढे भर रहे हैं।
सड़कों पर गड्ढों की समस्या केवल कर्नाटक में ही नहीं: शिवकुमार
एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा था कि गड्ढों की समस्या केवल उनके राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शामिल है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल कर्नाटक को ही इस समस्या के लिए बदनाम करना उचित नहीं है।
बंगलूरू के विकास मामलों के प्रभारी मंत्री शिवकुमार ने कहा था कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सड़कों की हालत सुधारे और वह इस पर काम कर रही है। उन्होंने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब वह सत्ता में थी, तब उसने सड़कों की मरम्मत नहीं की और अब जब स्थानीय चुनाव नजदीक हैं, तो इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।
कहां से अचानक चर्चा में सड़कों पर गड्ढों का मुद्दा?
शिवकुमार की यह टिप्पणी तब आई थी, जब इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी मोहनदार पाई और बायोकॉन के प्रमुख किरण मजूमदार जैसे बंगलूरू के उद्योगपतियों ने सरकार से अपील की कि वह सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए। दरअसल, ऑनलाइन ट्रैकिंग कंपनी ब्लैकबक ने बंगलूर के बेलंदूर स्थित अपने दफ्तर को खराब सड़क और यातायात समस्याओं के कारण वहां से हटाने का फैसला लिया है।

#WATCH | Karnataka: BJP MLA K. Gopalaiah and other leaders of the party stage a protest in front of Kanteerava Studios in Bengaluru against the Congress Government in the state, over pothole issue. pic.twitter.com/xt6NQKRCX5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 24, 2025
ये भी पढ़ें: 'एसआईआर से लाखों लोगों के मताधिकार से वंचित होने और वोट चोरी का खतरा', दीपंकर भट्टाचार्य का बयान
उन्होंने आगे कहा, यहां तक कि उपमुख्यमंत्री (डीके शिवकुमार) ने भी अधिकारियों को चेतावनी दी थी। लेकिन फिर भी कुछ नहीं हो रहा है। अधिकारी सड़कों पर दिखाई ही नहीं दे रहे। बंगलूरू की सड़कें और फुटपाथ दोनों की हालत बहुत खराब है। इसलिए हम सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और खुद ही गड्ढे भर रहे हैं।
सड़कों पर गड्ढों की समस्या केवल कर्नाटक में ही नहीं: शिवकुमार
एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा था कि गड्ढों की समस्या केवल उनके राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शामिल है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल कर्नाटक को ही इस समस्या के लिए बदनाम करना उचित नहीं है।
बंगलूरू के विकास मामलों के प्रभारी मंत्री शिवकुमार ने कहा था कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सड़कों की हालत सुधारे और वह इस पर काम कर रही है। उन्होंने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब वह सत्ता में थी, तब उसने सड़कों की मरम्मत नहीं की और अब जब स्थानीय चुनाव नजदीक हैं, तो इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।
कहां से अचानक चर्चा में सड़कों पर गड्ढों का मुद्दा?
शिवकुमार की यह टिप्पणी तब आई थी, जब इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी मोहनदार पाई और बायोकॉन के प्रमुख किरण मजूमदार जैसे बंगलूरू के उद्योगपतियों ने सरकार से अपील की कि वह सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए। दरअसल, ऑनलाइन ट्रैकिंग कंपनी ब्लैकबक ने बंगलूर के बेलंदूर स्थित अपने दफ्तर को खराब सड़क और यातायात समस्याओं के कारण वहां से हटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन