फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengali Actors Protest Overnight Over Kolkata female Doctor Rape Murder case news in hindi

काेलकाता कांड: महिला अपराधों के खिलाफ बंगाली सिने सितारों ने भरी हुंकार; कहा- हर दिन यह आंदोलन उग्र होता जाएगा

Mon, 02 Sep 2024 10:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 02 Sep 2024 10:28 AM IST
सार

शहर में महामिछिल (जुलूस) के अलावा, दो अन्य रैलियां भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई। उनमें से एक का आयोजन रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थान के पूर्व छात्रों ने किया, जबकि अन्य रैलियों का आयोजन छात्रों और कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों ने किया।

विज्ञापन
Bengali Actors Protest Overnight Over Kolkata female Doctor Rape Murder case news in hindi
बंगाल में प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में जारी विरोध प्रदर्शन में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे भी शामिल हो रहे हैं। फिल्म निर्देशक अपर्णा सेन रविवार हजारों लोगों के साथ एक रैली में शामिल हुईं। ये सभी पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को दंडित नहीं किया जाता, यह आंदोलन हर दिन उग्र होता जाएगा। रविवार को शहर में महामिछिल निकाला गया। इस महामिछिल में शामिल सभी लोग एस्प्लेनेड इलाके पर धरना दिया और दोषियों को सजा दिलाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए वहां सोमवार सुबह चार बचे तक बैठे रहें। आधी रात में लोगों में क्रांतिकारी गीत भी गाए। 
विज्ञापन


रैलियों में शामिल हए कई कलाकार
अभिनेत्री देबलीना मुखर्जी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, "हर गुजरते दिन न्याय के लिए आंदोलन तब तक उग्र होता जाएगा, जब तक दोषियों को दंडित नहीं किया जाता। हम समझते हैं कि इसमें अदालत और सीबीआई की काननी प्रक्रिया शामिल हैं। हम प्रक्रिया पूरी होने तक का इंतजार कर रहे हैं।" शहर में महामिछिल (जुलूस) के अलावा, दो अन्य रैलियां भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई थी। उनमें से एक का आयोजन रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थान के पूर्व छात्रों ने किया, जबकि अन्य रैलियों का आयोजन छात्रों और कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों ने किया। कॉलेज स्ट्रीट से निकाली गई मेगा रैली में स्वास्तिका मुखर्जी, सुदीप्त चक्रवर्ती, चैती घोषाल और सोहिनी सरकार समेत अन्य कलाकारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


दक्षिण कोलकाता में रामकृष्ण मिशन स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पूर्व और वर्तमान छात्रों ने गोलपार्क से रवींद्र सदन एक्साइड क्रॉसिंग तक मार्च निकाला। वहीं सेंट जॉन्स डायसेसन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व-वर्तमान छात्र और उनके अभिभावकों ने भी मार्च निकाला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की महिला सदस्यों ने दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए कानूनों में संशोधन की वकालत करते हुए विभिन्न ब्लॉकों पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा 29 अगस्त से एस्प्लेनेड में डोरिना क्रॉसिंग पर धरना दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







 

Bengali Actors Protest Overnight Over Kolkata female Doctor Rape Murder case news in hindi
प्रदर्शन - फोटो : PTI
रविवार को आयोजित मेगा रैली वुमन रिक्लेम द नाइट कार्यक्रम को याद दिलाता है, जो प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या में न्याय की मांग को लेकर चलाया गया था। फिल्म निर्देशक बिसरा दासगुप्ता ने कहा, "हमने अपनी मांग को लेकर प्रशासन को सोमवार सुबह चार बजे तक डेडलाइन दिया था, लेकिन राज्य विभाग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।" उन्होंने आगे कहा, "धरने की शुरुआत में हमने राज्य विभाग को मेल भेजा था। हमने उनसे हमारी शिकायतें सुनने के लिए प्रतिनिधि भेजने का आग्रह किया था। राज्य प्रतिनिधियों में से किसी ने इसका जवाब नहीं दिया।"

अभिनेत्री सोहिनी सरकार ने कहा कि उत्तरी कोलकाता के कॉलेज स्कॉयर से शुरू हुई मेगा रैली में भाग लेने वाले सुबह चार बजे की समय सीमा समाप्त होने के बाद आंदोलन को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे धरने के लिए बनाए गए मंच को नहीं तोड़ेंगे।

क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed