{"_id":"5e5bf3b98ebc3ef3f25125e9","slug":"bengali-actor-subhadra-mukherjee-resigns-from-bjp-dismay-over-recent-hate-filled-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभद्रा मुखर्जी ने छोड़ा भाजपा का दामन, बोलीं- देश में फैल रही नफरत से बेचैन हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुभद्रा मुखर्जी ने छोड़ा भाजपा का दामन, बोलीं- देश में फैल रही नफरत से बेचैन हूं
Sun, 01 Mar 2020 11:11 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हिंसा से नाराज होकर बांग्ला अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि अभिनेत्री मुखर्जी ने साल 2013 में ही भाजपा की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन
सुभद्रा मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल बीजेपी के चीफ दिलीप घोष को अपना इस्तीफा भेजा। मुखर्जी ने कहा कि वह बहुत उम्मीद के साथ बीजेपी में शामिल हुई थीं, लेकिन हाल के घटनाक्रमों से उन्हें निराशा हुई, जो दिखाता है कि बीजेपी अपनी विचारधारा से दूर जा रही है। उन्होंने कहा कि वह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के साथ थीं, जिसे नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद में पारित किया लेकिन वह इसे बढ़ावा देने के बीजेपी के तरीके को लेकर वह अब विरोध में हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा ने मुझे बीजेपी छोड़ने पर मजबूर किया
उन्होंने यह भी कहा कि इसने पूरे देश में अशांति पैदा की है। हम सबको इतने सालों बाद स्वतंत्र भारत में अपनी नागरिकता साबित करने के लिए अपने दस्तावेज क्यों दिखाने चाहिए? मुखर्जी ने कहा कि दिल्ली हिंसा ने आखिकार मुझे मजबूर किया कि मैं पार्टी के साथ बनी नहीं रह सकती। बता दें कि दिल्ली हिंसा में अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी ने यह भी कहा कि माहौल नफरत से भरा है। अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा जैसे पार्टी नेताओं के खिलाफ उनके नफरत भरे भाषणों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मैं ऐसी पार्टी में कैसे रह सकती हूं, जो कार्रवाई चुनकर करे?