फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal TMC MLA said to workers ensure only those Bangladeshis who support party find place in voters list

West Bengal: टीएमसी विधायक ने बांग्लादेशियों को लेकर की टिप्पणी, भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा

Fri, 18 Nov 2022 01:08 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बर्धमान (पश्चिम बंगाल)
पीटीआई, बर्धमान (पश्चिम बंगाल) Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Nov 2022 01:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो में बर्धमान दक्षिण के टीएमसी विधायक खोकन दास को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "कई नए लोग आ रहे हैं...वे बांग्लादेश से हैं। इनमें से कई लोग हिंदू भावनाओं के आधार पर भाजपा को वोट देते हैं। कृपया सुनिश्चित करें कि हमारी पार्टी का समर्थन करने वालों को ही वोटर लिस्ट में जगह मिले।"

विज्ञापन
Bengal TMC MLA said to workers ensure only those Bangladeshis who support party find place in voters list
टीएमसी विधायक खोकन दास। - फोटो : Twitter@KhokanDasAITC

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के एक विधायक ने विवादित बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। पश्चिम बंगाल के एक विधायक ने कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि राज्य में सत्ताधारी पार्टी का समर्थन करने वाले बांग्लादेशी अप्रवासियों को ही मतदाता सूची में जगह मिल सके। विधायक ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब देश के बाकी हिस्सों के साथ राज्य में मतदाता सूची में संशोधन प्रारूप (Draft) पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो में बर्धमान दक्षिण के टीएमसी विधायक खोकन दास को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "कई नए लोग आ रहे हैं...वे बांग्लादेश से हैं। इनमें से कई लोग हिंदू भावनाओं के आधार पर भाजपा को वोट देते हैं। कृपया सुनिश्चित करें कि हमारी पार्टी का समर्थन करने वालों को ही वोटर लिस्ट में जगह मिले।" विधायक मंगलवार की शाम बर्धमान कस्बे में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हालांकि न्यूज एजेंसी पीटीआई स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बयान से लिया यू-टर्न
सूत्रों ने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनावों में दास बर्धमान शहर के कई वार्डों में पिछड़ गए थे जिसमें उनका अपना क्षेत्र कंचननगर-रथतला भी शामिल था, जहां मुख्य रूप से बांग्लादेश मूल के लोगों की बड़ी आबादी है। हालांकि, बाद में जब विधायक से उनकी टिप्पणी को स्पष्ट करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी हर दिन हमारे क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। मैंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि उनके नाम को मतदाता सूची में जगह नहीं मिलनी चाहिए।


भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
उधर, भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा इस तरह की टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग करते हैं। इस तरह के बयानों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इस मामले में भाजपा नेतृत्व की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।





वहीं, खोकन दास के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के बर्धमान संगठनात्मक जिले के प्रवक्ता सौम्यराज मुखोपाध्याय ने कहा कि इस मुद्दे पर दलगत राजनीति करने के बजाय विधायक को अवैध अप्रवासियों के बारे में केंद्र और राज्य सरकार को सूचित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भाजपा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करेगी। टीएमसी के पूर्ब बर्धमान जिले के प्रवक्ता प्रसेनजीत दास ने दावा किया कि विधायक की टिप्पणियों का गलत अर्थ निकाला गया और सीएए को लागू करने के पीछे भाजपा की राजनीतिक मंशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed