{"_id":"65072a2c8d516501cb0c5c95","slug":"bengal-tmc-mamata-banerjee-stage-protest-in-delhi-bjp-suvendu-adhikari-strong-action-police-nrega-dues-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी: राजधानी में प्रदर्शन की धमकी पर शुभेंदु का तंज- दिल्ली पुलिस अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी: राजधानी में प्रदर्शन की धमकी पर शुभेंदु का तंज- दिल्ली पुलिस अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी
Sun, 17 Sep 2023 10:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:07 PM IST
सार
टीएमसी के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा कि 'अवसरवादी और दलबदलू अधिकारी का बयान भाजपा के अलोकतांत्रिक रुख की पुष्टि करता है।'
विज्ञापन
ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है। इस पर भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर वो ऐसा करते हैं तो टीएमसी को राजधानी में हंगामा करने के चलते दिल्ली पुलिस की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृहमंत्रालय के तहत काम करती है और वह राष्ट्रीय राजधानी में ममता बनर्जी की पार्टी की किसी भी अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।' अधिकारी ने कहा कि 'टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी अक्तूबर में 20 लाख लोगों को दिल्ली ले जाएगी। हम यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या वास्तव में लाखों लोग राजधानी की सड़कों पर उतरेंगे या नहीं।'
नरेगा बकाए के भुगतान की मांग
दरअसल टीएमसी का आरोप है कि केंद्र सरकार राज्य को नरेगा के बकाए का भुगतान नहीं कर रही है। इसी के विरोध में टीएमसी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी। टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि 'बंगाल को नरेगा का बकाया जारी करने न करने के लिए हमने नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कई अनुरोधों के बावजूद हमें अनुमति नहीं दी। अब हम 2 अक्तूबर को नई दिल्ली जाएंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, हमारी पार्टी के सभी सांसद, विधायक और पंचायत समिति सभापति भी साथ रहेंगे।'
विज्ञापन
टीएमसी पर शुभेंदु को घेरा
शुभेंदु अधिकारी के बयान पर पलटवार करते हुए टीएमसी के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा कि 'अवसरवादी और दलबदलू अधिकारी का बयान भाजपा के अलोकतांत्रिक रुख की पुष्टि करता है, जो किसी भी लोकतांत्रिक विरोध को कुचलना चाहती है।' टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि अगर महात्मा गांधी की जयंती पर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई तो उनकी पार्टी के लोग राजघाट पर प्रार्थना करेंगे।