बंगाल हिंसा: नड्डा का ममता पर निशाना, कहा- ये घटनाएं लोकतंत्र में आपका विश्वास दिखाती हैं
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद होने वाली हिंसा की घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे और फिर वहां से हिंसा पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने दक्षिण 24 परगना गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेपी नड्डा ने कहा कि परिणामों के बाद टीएमसी के गुंडे हरन अधिकारी (भाजपा कार्यकर्ता) के घर गए, तोड़फोड़ की, महिलाओं और बच्चों को धमकाया, उन पर हमला किया और उनकी पत्नी का दांत तोड़ गिया। नड्डा ने कहा कि टीएमसी के गुंडे अधिकारी को घर से घसीट कर ले गए और उन्हें पीटा। उनकी मौत हो गई।
भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आपकी पार्टी ने जीत के बाद जो किया है वह बताता है कि आपका लोकतंत्र में कितना विश्वास है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता कह रहे हैं कि सोशल मीडिया पर आ रही ये घटनाएं फर्जी हैं। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वह देश को सच दिखाएं।
जेपी नड्डा ने कहा, 'चुनाव के नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों ने हरन अधिकारी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की, हरन अधिकारी को घसीटते हुए पीटते ले गए और पीटते-पीटते उनकी जान चली गई। ममता जी चुनाव जीतने के बाद आपकी पार्टी ने जो तांडव किया है वो बताता है कि आपको प्रजातंत्र में कितना विश्वास है।
Mamata ji, what your party did after winning, speaks about your belief in democracy. TMC workers & leaders are saying that all these incidents on social media are fake. You've seen how Haran Adhikari's wife & son were crying. I request media to tell truth to the nation: BJP chief
— ANI (@ANI) May 4, 2021
ऐसी असहिष्णुता आजाद भारत में कभी नहीं देखी: नड्डा
इससे पहले कोलकाता में नड्डा ने कहा था कि पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद जो घटनाएं हमने देखीं वो झटका देने वाली हैं और हम इसे लेकर चिंतित हैं। मैंने भारत के विभाजन के दौरान ऐसी घटनाओं के बारे में सुना था। हमने स्वतंत्र भारत में चुनाव के परिणाम के बाद ऐसी असहिष्णुता कभी नहीं देखी।