फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal minister Siddiqullah forced to cancel his six day Bangladesh trip after being denied visa

नागरिकता कानून:  पश्चिम बंगाल के मंत्री को बांग्लादेश ने वीजा देने से किया इनकार

Thu, 26 Dec 2019 08:24 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 26 Dec 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Bengal minister Siddiqullah forced to cancel his six day Bangladesh trip after being denied visa
सिद्दीकुल्ला चौधरी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी का कहना है कि उन्हें अपनी छह दिनों की बांग्लादेश यात्रा को रद्द करना पड़ा है क्योंकि उन्हें वीजा देने से मना कर दिया गया है। सिद्दीकुल्ला की यह यात्रा गुरुवार से शुरू होनी थी। वह जमीयत-ए-उलेमा हिंद के बंगाल अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि यह उनकी पूरी तरह से निजी यात्रा थी। जिसे पश्चिम बंगाल की सरकार और विदेश मंत्रालय की तरफ से मंजूरी मिली थी।

विज्ञापन


हालांकि बांग्लादेश के एक वरिष्ठ डिप्टी हाई कमीशन अधिकारी ने वीजा रद्द करने के दावे को न तो स्वीकार किया और न ही इनकार। उन्होंने केवल इतना कहा कि ढाका से जरूरी क्लीयरेंस अभी तक हमारे कोलकाता स्थित दफ्तर नहीं पहुंचा है। सिद्दीकुल्ला ने 23 दिसंबर को वीजा के लिए आवेदन किया था। अधिकारी ने कहा, 'हम कुछ मामलों में आवश्यक मंजूरी पाने के लिए ढाका के लिए वीजा आवेदनों को अग्रेषित करते हैं। ढाका से क्लीयरेंस अभी तक कोलकाता दफ्तर नहीं पहुंचा है। हमारा दफ्तर बुधवार को क्रिसमस के कारण बंद था।'
विज्ञापन


तृणमूल के अंदर नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ आवाज उठाने वालों में सिद्दीकुल्ला भी एक हैं। माना जा रहा है कि बांग्लादेश इस मामले पर तटस्थ रहना चाहता है। इसी कारण उसने मंत्री को वीजा नहीं दिया। सिद्दीकुल्ला का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को अपनी यात्रा के बारे में पांच दिसंबर को जानकारी दे दी थी और उन्हें आठ दिसंबर को मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार से इजाजत मांगी थी जो उन्हें 13 दिसंबर को मिल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपने सेक्रेटरी की मदद से वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। मंत्री ने कहा, 'मेरा स्टाफ तीन बार वीजा कार्यालय गया था।' सिद्दीकुल्ला ने उन परिस्थितियों के बारे में बताया जिसके कारण उनके लिए यात्रा करना जरूरी था। उन्होंने कहा, 'ढाका में रहना वाला मेरा कजिन कैंसर से पीड़ित है। सिलहट में एक रिश्तेदार की हाल ही में मौत हुई है। मुझे सिलहट में एक मदरसे के शताब्दी समारोह के लिए भी आमंत्रित किया गया था। मैं वहां अपनी पत्नी, बेटी और नातिन के साथ जाने वाला था। बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन को सब कुछ बताया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed