फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Minister says smuggling of cattles can happen speaks on Parth Chatterjee ED Raid and Anubrata Mondal ne

Animal Smuggling: अनुब्रत मंडल केस में बोले बंगाल के मंत्री- दो-चार गायों की तस्करी तो ही सकती है

Wed, 17 Aug 2022 08:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 17 Aug 2022 08:35 PM IST
सार

उत्तर बंगाल के विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा, शिक्षक नियुक्ति मामले में न तो पार्थ चटर्जी के घर से करोड़ों रुपये मिले हैं और न ही अनुब्रत मंडल को गायों की तस्करी करते पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Bengal Minister says smuggling of cattles can happen speaks on Parth Chatterjee ED Raid and Anubrata Mondal ne
ममता बनर्जी के साथ उदयन गुहा। - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगाल की ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने पशु तस्करी मामले में गिरफ्तारी पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि जब केंद्रीय राज्य मंत्री जेल जा सकते हैं तो दो-चार गायों की तस्करी भी हो सकती है। उन्होंने कहा, तस्करी के तो बहुत से मामले हैं। वे उन सबका जिक्र नहीं करना चाहते। 
विज्ञापन


गुहा ने कहा, शिक्षक नियुक्ति मामले में न तो पार्थ चटर्जी के घर से करोड़ों रुपये मिले हैं और न ही अनुब्रत मंडल को गायों की तस्करी करते पकड़ा गया है। सीबीआइ और ईडी ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया, ये तो वे ही जानती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी अनुब्रत की गिरफ्तारी पर सवाल उठा चुकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि केष्टो (अनुब्रत) को क्यों गिरफ्तार किया गया? उसने क्या किया है? ममता ने अनुब्रत की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन का भी आहवान किया था लेकिन पार्थ के समर्थन में कुछ नहीं कहा था लेकिन गुहा ने पार्थ की भी वकालत की है। विरोधी दलों ने गुहा के बयान की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का कहना है कि तृणमूल चाहे जो भी कहे, अपराध करने पर उसकी सजा मिलकर रहेगी। गौरतलब है कि गुहा को हाल में ममता मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शिक्षक घोटाला व पशु तस्करी कांड पर तृणमूल के नेता अब मुखर हो रहे हैं। तृणमूल सांसद सौगत राय व कल्याण बनर्जी और पार्टी विधायक मदन मित्रा, इदरिस अली समेत कुछ अन्य तो सीधे तौर पर विरोधी दलों के नेता-कार्यकर्ताओं को धमका भी चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed