बंगाल हिजाब विवाद: कॉलेज प्रबंधन ने कहा- सिर ढकने की इजाजत है, टीचर ने कहा- सोचने के बाद इस्तीफा वापस लूंगी
कोलकाता के लॉ कॉलेज में महिला टीचर के हिजाब पहनने के विवाद के मामले में कॉलेज प्रबंधन का अब कहना है कि शिक्षिका को अपना सिर स्कार्फ से ढकने की इजाजत है। वहीं इस्तीफा वापस लेने को लेकर शिक्षिका संजीदा कादिर ने कहा कि वह इस फैसले पर विचार करेंगी। कथित तौर पर कॉलेज में हिजाब ना पहनने के आदेश के बाद टीचर ने इस्तीफा दे दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के एक निजी लॉ कॉलेज में शिक्षिका के हिजाब पहनने के विवाद में कॉलेज प्रबंधन का अब कहना है कि कक्षाओं में स्कार्फ से सिर ढककर जाया जा सकता है। हालांकि, शिक्षिका संजीदा कादर ने बताया कि दोबारा ड्यूटी ज्वाईन करने के लिए उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से एक हफ्ते का समय मांगा है।
5 जून को संजीदा कादर ने दिया था इस्तीफा
कादर ने 5 जून को यह आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था कि पैलान में एलजेडी लॉ कॉलेज के अधिकारियों ने 31 मई को ड्रेस कोड निर्देश जारी करने के बाद उन्हें कार्यस्थल पर हिजाब नहीं पहनने का निर्देश दिया था।
वहीं मामला सार्वजनिक होने के बाद कॉलेज के अधिकारियों ने 10 जून को कहा था कि मामले में यह गलत तरीके से बातें फैलने के कारण ऐसा हुआ था लेकिन संजीदा से बात हो गई है, वह 11 जून को इस्तीफा वापस लेने के बाद दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करेंगी।
टीचर ने बताया- कॉलेज से ईमेल मिला है, सोचकर फैसला लूंगी
संजीदा कादर ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, ‘मुझे सोमवार को कॉलेज की तरफ से एक ईमेल मिला है, जिसमें मुझे बताया गया है कि कक्षाएं लेते समय मैं सिर को स्कार्फ या दुपट्टे से ढक सकती हूं। लेकिन मैं अभी ऑफिस ज्वाइन नहीं करूंगी। मुझे सोचने के लिए समय चाहिए।’
टीचर के अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है: कॉलेज प्रबंधन
कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के अध्यक्ष गोपाल दास ने कहा कि टीचर के अंतिम फैसले का इंतजार किया जा रहा है। गोपाल दास ने आगे बताया, ‘अगर एक हफ्ते में टीचर की तरफ से कोई भी सकारात्म प्रतिक्रिया नहीं आई तो कॉलेज उनकी छुट्टी कुछ और दिनों के लिए बढ़ा सकता है लेकिन इसके बाद उन्हें सूचना देकर इस्तीफ स्वीकार कर लिया जाएगा। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए ज्यादा दिनों तक छुट्टी नहीं दी सकती है।’