{"_id":"680748d33ba882d64208d21c","slug":"bengal-guv-cv-anand-bose-shifted-to-private-hospital-for-further-treatment-official-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CV Anand Bose Health Update: बंगाल के राज्यपाल बोस को निजी अस्पताल शिफ्ट किया गया; बीते दिन बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CV Anand Bose Health Update: बंगाल के राज्यपाल बोस को निजी अस्पताल शिफ्ट किया गया; बीते दिन बिगड़ी थी तबीयत
Tue, 22 Apr 2025 01:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:14 PM IST
सार
राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तबीयत शनिवार रात बिगड़ गई थी। मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे से लौटने के बाद उन्होंने सीने में तकलीफ की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।
विज्ञापन
सीवी आनंद बोस
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। बीते दिन सीने में जकड़न की वजह से उन्हें पूर्वी कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें मंगलवार को आगे की जांच के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पूर्वी मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया
उन्होंने बताया कि राज्यपाल बोस की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उन्हें पूर्वी मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया है। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि राज्यपाल को आज एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि डॉक्टरों ने कुछ चिकित्सा परीक्षण निर्धारित किए हैं। वह टेस्ट निजी अस्पताल में ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीने में तकलीफ की शिकायत की थी
उन्होंने कहा कि इन चिकित्सा परीक्षणों के आधार पर उपचार का अगला कोर्स निर्धारित किया जाएगा। राज्यपाल ने शनिवार रात मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे से लौटने के बाद सीने में तकलीफ की शिकायत की थी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने जाना था हालचाल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1,600 मेगावाट के विद्युत संयंत्र के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी रवाना होने से पहले सोमवार को पूर्वी कमांड अस्पताल में बोस से मुलाकात की थी।