फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Guv appoints interim VCs in varsities; Minister says Raj Bhavan's decision 'unilateral'

Bengal: राज्यपाल ने राज्य विश्वविद्यालयों में नियुक्त किए कुलपति, शिक्षा मंत्री ने लगाया कानून उल्लंघन का आरोप

Fri, 02 Jun 2023 01:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 02 Jun 2023 01:41 PM IST
सार

राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने गुरुवार को एक ट्वीट कर नवनियुक्त कुलपतियों की नियुक्ति को खारिज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमें मीडिया से पता चला है कि राज्यपाल ने विभाग से परामर्श किए बिना ही कुलपतियों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन
Bengal Guv appoints interim VCs in varsities; Minister says Raj Bhavan's decision 'unilateral'
राज्यपाल और शिक्षा मंत्री में टकराव। - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार और राज्यपाल के बीच फिर टकराव तेज हो गए हैं। दरअसल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को 11 प्रोफेसरों को कुलपति नियुक्त किया। अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति की सूची जारी करने के कुछ घंटों बाद ही राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का बयान सामने आ गया। उन्होंने राजभवन का निर्णय एकतरफा बताया है। 

विज्ञापन


इन जगह नियुक्त हुए अंतरिम वीसी

बता दें, राजभवन ने हाल ही में कहा कि 27 विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति में गतिरोध को दूर करने के लिए राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस ने फैसला लिया। उन्होंने विश्वविद्यालयों के कुलपति के रूप में उन सभी विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति शुरू कर दी हैं, जहां रिक्तियां हैं। कलकत्ता, जादवपुर और बर्दवान विश्वविद्यालय उन 11 विश्वविद्यालयों में शामिल हैं, जहां अंतरिम वीसी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री का आरोप

दूसरी ओर, राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने गुरुवार को एक ट्वीट कर नवनियुक्त कुलपतियों की नियुक्ति को खारिज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमें मीडिया से पता चला है कि राज्यपाल ने विभाग (उच्च शिक्षा) से परामर्श किए बिना आज राजकीय सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की है। बसु ने कहा कि राज्यपाल ने कानून का कुलपतियों की नियुक्ति में स्थापित मानदंड और कानून का उल्लंघन किया है। मंत्री ने आगे कहा कि अगर नियुक्ति खारिज नहीं की गई तो हम कानूनी सलाह लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल का जवाब

इस पर, राज्यपाल ने कहा कि राजभवन स्पष्ट करता है कि अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति या किसी को अंतरिम कुलपति के कार्यों को करने के लिए अधिकृत करने के मामले में परामर्श किया गया है। राजभवन ने साथ ही ये भी कहा कि कुलाधिपति की राय है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के सर्वोत्तम हितों पर ध्यान देना चाहिए और राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed