{"_id":"642a4db3680cc163d207d2b4","slug":"bengal-governors-thugs-will-be-crushed-with-remarks-after-hooghly-clash-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hooghly Clashes: 'पूरी सख्ती से गुंडों को कुचल दिया जाएगा...' हुगली दंगे पर भड़के बंगाल के राज्यपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hooghly Clashes: 'पूरी सख्ती से गुंडों को कुचल दिया जाएगा...' हुगली दंगे पर भड़के बंगाल के राज्यपाल
Mon, 03 Apr 2023 10:04 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:04 AM IST
सार
राज्यपाल ने कहा, 'गुंडों को लोहे के हाथ से कुचल दिया जाएगा। वह उस दिन को कोसने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिस दिन वे पैदा हुए थे। लोकतंत्र को पटरी से नहीं उतारा जा सकता है। राज्य इस आगजनी और लूटपाट को खत्म करने के लिए दृढ़ है। कानून तोड़ने वालों को जल्द ही ये अहसास होगा कि वे आग से खेल रहे हैं।'
विज्ञापन
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हुगली में हुए दंगे पर सख्त टिप्पणी की है। रविवार को उन्होंने आश्वासन दिया कि हुगली शोभा यात्रा के दौरान हंगामा करने वाले दोषियों को आज रात तक गिरफ्तार कर लिया जााएगा। राज्यपाल ने कहा, 'सुरक्षाबल समय पर पहुंच गए हैं, और दोषियों को आज रात ही गिरफ्तार किया जाएगा और सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। हम दृढ़ हैं... इस तरह की गुंडागर्दी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को विफल करती है।'
उन्होंने आगे कहा, 'गुंडों को पूरी सख्ती से कुचल दिया जाएगा। वह उस दिन को कोसने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिस दिन वे पैदा हुए थे। लोकतंत्र को पटरी से नहीं उतारा जा सकता है। राज्य इस आगजनी और लूटपाट को खत्म करने के लिए दृढ़ है। कानून तोड़ने वालों को जल्द ही ये अहसास होगा कि वे आग से खेल रहे हैं।'
हुगली में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शोभा यात्रा के दौरान जमकर बवाल और पथराव हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए।
भाजपा का आरोप, अचानक जुलूस पर हमला हो गया
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि जुलूस में कई महिलाएं और बच्चे थे जिन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा, 'अचानक, सड़क के एक तरफ से हम पर पत्थर फेंके गए। पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, हालांकि मुझे और कुछ अन्य नेताओं को बचाया गया और क्षेत्र से बाहर ले जाया गया। पुलिस कुछ देर मूकदर्शक बनी रही। हालांकि, बाद में उपद्रवियों को खदेड़ने में सफल रही।'
बंगाल के उद्योग मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य की शांति भंग करने में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया, 'भाजपा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और देश भर में सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए जानी जाती है।' पांजा ने कहा कि रैली, जिस पर हमला किया गया, उसका नेतृत्व दिलीप घोष कर रहे थे, जो अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाते हैं।
स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला और उन पर जुलूस के दौरान पथराव करने वालों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया। ईरानी ने आरोप लगाया था, 'हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव हुआ था। ममता बंदोपाध्याय (बनर्जी) ने न्याय देने के बजाय कानून को अपने हाथ में लेने वाले और रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला करने और पथराव करने वालों को क्लीन चिट दे दी।'
उन्होंने कहा, 'सवाल यह है कि ममता कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी…' ईरानी ने आगे कहा, 'यह पहली घटना नहीं है जो ममता के कार्यकाल में हुई है। इससे पहले 2022 में लक्ष्मी पूजा पर जब दलित पूजा कर रहे थे तो उन पर हमला किया गया था. उस समय भी वह चुप थीं।'

#WATCH| "Hooligans & thugs will be crushed with an iron hand. They will be made to curse the day they were born. Democracy can’t be derailed. State determined to put an end to this arson & looting......": West Bengal Guv CV Ananda Bose on Hooghly ruckus pic.twitter.com/CuKbZvqdT8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 2, 2023