फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Governor CV Ananda Bose denied entry into Kolkata s Salt Lake Stadium after Messi event fiasco

मेसी के कार्यक्रम में बवाल: स्टेडियम में जाने से रोकने पर भड़के राज्यपाल बोस, कहा- मैं कोई रबर स्टैंप नहीं

Sun, 14 Dec 2025 10:04 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 14 Dec 2025 10:04 AM IST
सार

कोलकाता में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था की वजह से फैंस ने जमकर तोड़फोड़ मचाई थी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना के बाद फैंस और मेसी से माफी मांगी। वहीं, घटना पर राज्यपाल ने गहरी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Bengal Governor CV Ananda Bose denied entry into Kolkata s Salt Lake Stadium after Messi event fiasco
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को सॉल्ट लेक स्टेडियम में प्रवेश करने से रोका गया, क्योंकि स्टेडियम में अराजकता और भीड़ की गड़बड़ी के कारण फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी के एक कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न हुई थी।

विज्ञापन


बोस ने शनिवार शाम को प्रवेश से इनकार किए जाने को राज्यपाल के संवैधानिक पद का अपमान बताया और अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने कहा, 'मैं घटनास्थल देखे बिना कभी रिपोर्ट नहीं लिखता। मेरी रिपोर्ट आधी तैयार है। मैं खुद देखना चाहता हूं कि ग्राउंड जीरो में क्या हुआ था।'
विज्ञापन


पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, 'क्या पश्चिम बंगाल अपने राज्यपाल के साथ ऐसा व्यवहार करता है? राज्यपाल कोई रबर स्टैंप नहीं है।' उन्होंने इस घटना को संवैधानिक प्राधिकरण की भयावह अप्रासंगिकता करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोस ने कहा कि वह रविवार को स्टेडियम का दोबारा दौरा करेंगे और इस मुद्दे की गहराई से जांच करेंगे। उन्होंने कहा, 'यह कोई व्यक्तिगत अपमान नहीं है। यह राज्यपाल के संवैधानिक पद का अपमान है। अगर सच्चाई राज्यपाल से भी छिपाई जा सकती है, तो शायद यह तो बस बड़ी समस्या का एक छोटा सा हिस्सा है। मैं निश्चित रूप से इसकी पूरी तरह से जांच करूंगा और सच्चाई का पता लगाऊंगा।'

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस ने पहले ही जांच शुरू कर दी है और उनकी रिपोर्ट में 'प्रभावित लोगों के दृष्टिकोण' को दर्शाया जाएगा। शनिवार को साल्ट लेक स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्शकों ने मेसी की एक झलक पाने में असफल रहने के बाद तोड़फोड़ मचा दी। फैंस ने आयोजकों पर कुप्रबंधन और वीआईपी कल्चर पर सारा ठीकरा फोड़ा।


पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन की घोषणा की। इससे पहले बोस ने साल्ट लेक स्टेडियम में हुई घटना को कोलकाता के खेल प्रेमियों के लिए एक काला दिन करार दिया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed