फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Governor Ananda Bose will visit areas affected by incidents of violence ahead of panchayat elections

West Bengal: राज्यपाल को नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी में दिखाए काले झंडे, हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे बोस

Tue, 27 Jun 2023 06:00 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 27 Jun 2023 06:00 AM IST
सार

दार्जिलिंग की चार दिवसीय यात्रा पर आए राज्यपाल आनंद बोस ने सोमवार को उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय का औचक दौरा किया, जहां उन्हें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के सदस्यों ने काले झंडे दिखाए और ‘वापस जाओ’ के नारे भी लगाए।
 

विज्ञापन
Bengal Governor Ananda Bose will visit areas affected by incidents of violence ahead of panchayat elections
West bengal Governor- CV Ananda Bose - फोटो : Agency

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को सोमवार को उत्तर बंगाल में विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुतबाकि जब राज्यपाल बोस सिलीगुड़ी स्थित नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी (एनबीयू) पहुंचे तो उन्हें काले झंडे दिखाए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबाकि तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के सदस्यों ने राज्यपाल को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए। राज्यपाल ने इस घटना की निंदा की है।

विज्ञापन


वहीं, राज्यपाल आनंद बोस आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की घटनाओं से प्रभावित इलाकों का दौरा कर खुद स्थिति का आकलन करेंगे। दार्जिलिंग जिले की चार दिवसीय यात्रा पर आए बोस ने सोमवार को कहा, पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर कुछ अत्याचार और कुछ हिंसा हुई है। मैं खुद पंचायत चुनाव की स्थिति का आकलन करना चाहता हूं। मैं लोगों से, हिंसा में बचने वालों से और पीड़ितों से मिलकर बात करना चाहता हूं। मैं जानना चाहता हूं कि हिंसा ने उन्हें कैसे प्रभावित किया।
विज्ञापन


बता दें, पश्चिम बंगाल में बीते दो हफ्तों में हुई हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए हैं। राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने रविवार शाम कोलकाता के राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक बोस दार्जिलिंग के अलावा उत्तर दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और मुर्शिदाबाद जिलों के हिंसा प्रभावित इलाकों का भी दौरा कर सकते हैं। राज्यपाल बोस पहले ही दक्षिण 24 परगना जिले में हिंसा प्रभावित दो स्थानों का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल ने राज्यपाल को बताया भाजपा का एजेंट
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल पर हमले तेज कर दिए हैं और उन्हें भाजपा का एजेंट करार दे दिया है। तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, राज्यपाल आनंद भाजपा की दलाली कर रहे हैं। उन्हें काले झंडे दिखाने चाहिए। वह राज्यपाल कार्यालय से बाहर काम कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्यपाल के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करने से तृणमूल कांग्रेस बिफर गई है।


राजीव सिन्हा को बंगाल का चुनाव आयुक्त बनाने के खिलाफ याचिका
इधर, कलकत्ता हाईकोर्ट में सोमवार को एक जनहित याचिका दायर करके पश्चिम बंगाल में चुनाव आयुक्त के तौर पर राजीव सिन्हा की नियुक्ति को चुनौती दी गई। इस मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई होने की संभावना है। सिन्हा को सात जून को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed