फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Elections 2021: TMC MP Kalyan Banerjee and BJP MP Locket chatterjee video war on women empowerment

बंगाल चुनाव: वायरल वीडियो को लेकर भिड़े भाजपा और टीएमसी के सांसद, जानें पूरा मामला

Wed, 10 Mar 2021 10:19 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Mar 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Bengal Elections 2021: TMC MP Kalyan Banerjee and BJP MP Locket chatterjee video war on women empowerment
टीएमसी बनाम भाजपा - फोटो : twitter@KBanerjee_AITC

पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हर पार्टी चुनावों में वोटों का फायदा उठाने के लिए हर मौके को भुनाने में लगी है। राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है और दोनों ही पार्टियां इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं और हर तरीके से बढ़त बनाने की कोशिश में लगी हैं। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने एक वीडियो शेयर कर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की नियत पर सवाल उठाए। इस वीडियो में कल्याण बनर्जी एक महिला विधायक के गाल खींचते नजर आ रहे हैं। लॉकेट चटर्जी ने वीडियो शेयर कर तंज कसा और लिखा कि क्या यही महिला सशक्तीकरण है?
विज्ञापन


वीडियो शेयर करते हुए लॉकेट ने लिखा, 'टीएमसी महिलाओं को सशक्त बना रही है? यह टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और निवर्तमान बांकुरा विधायक हैं जो टिकट न मिलने की वजह से निराश थीं। शर्म आनी चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद खुद कल्याण बनर्जी ने भी पटलवार किया और इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भी अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए लॉकेट चटर्जी की मानसिकता पर सवाल उठाए। 


कल्याण ने दूसरे एंगल से उसी कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'लॉकेट चटर्जी का ट्वीट उसके गंदे दिमाग को दर्शाता है। उसे नहीं पता कि भाई और बहन के बीच क्या संबंध है। लंबे समय से आलोका मेरी बहन की तरह हैं और मैं बांकुड़ा से हूं, गंदी सोच वाली लॉकेट चटर्जी को यह पता होना चाहिए।'

बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार आठ चरणों में चुनाव होना है। 294 सीटों के लिए होने वाले इन चुनावों का परिणाम दो मई को आएगा। भाजपा जहां 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रही है वहीं टीएमसी भी फिर से सरकार बनाने का दंभ भर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed