{"_id":"6049c3488ebc3e59021165ae","slug":"bengal-elections-2021-tmc-and-bjp-workers-clash-and-protest-in-nandigram-after-mamata-banerjee-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्राम: ममता बनर्जी की चोट पर टीएमसी और भाजपा में टकराव, पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संग्राम: ममता बनर्जी की चोट पर टीएमसी और भाजपा में टकराव, पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़े
Thu, 11 Mar 2021 12:44 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
नंदीग्राम में ममता पर हुए हमले के बाद घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी और एसपी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी और भाजपा के बीच जंग और तेज हो गई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुधवार को चोटिल होने के बाद दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी ने जहां भाजपा पर हमले का आरोप लगाया है वहीं भाजपा ने इसे महज एक हादसा बताया है।
विज्ञापन
हालांकि इस पूरे मामले में सीएम ममता बनर्जी ने किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया है। उन्होंने चोटिल होने के बाद कहा था कि उन्हें चार-पांच लोगों ने धक्का दिया था। फिलहाल बनर्जी इस वक्त अस्पताल में अपना इलाज करवा रही हैं। लेकिन उनकी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और गुरुवार को आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ममता के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। दीदी का आरोप है कि उन पर कुछ लोगों ने हमला किया, उन्हें कार में धक्का दिया और फिर जबरन दरवाजा बंद करने की कोशिश की गई। इस पर बीजेपी का कहना है कि उन्हें कार के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से चोट लगी है
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 28 अप्रैल से आठ चरणों में चुनाव होना है। यहां 294 सीटों पर कई नेताओं की किस्मत का फैसला दो मई को होगा।