फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Elections 2021: If Mithun Chakraborty wants to contest election, BJP will make him candidate says Kailash Vijayvargiya

क्या मिथुन चक्रवर्ती भाजपा की तरफ से लड़ेंगे चुनाव? कैलाश विजयवर्गीय ने अभिनेता पर छोड़ा फैसला

Sat, 13 Mar 2021 03:34 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Mar 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Bengal Elections 2021: If Mithun Chakraborty wants to contest election, BJP will make him candidate says Kailash Vijayvargiya
भाजपा की महारैली के दौरान मिथुन - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व राज्यसभा सांसद ने इसी हफ्ते सात मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कोलकाता में आयोजित रैली में पार्टी को ज्वाइन किया। 70 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोलते हुए खुद को कोबरा बताया था और साथ ही गरीबों के लिए काम करने वाला व्यक्ति भी। 

विज्ञापन

 
मिथुन दा के भाजपा में शामिल होने के बाद ऐसी अटकलें थी कि वह आगामी चुनाव में भाजपा की तरफ से उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। हालांकि इस मुद्दे पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पहला बयान दे दिया है। 
विज्ञापन


भाजपा के महासचिव विजयवर्गीय ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मिथुन चक्रवर्ती से उनकी बात हुई थी लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। मगर वह पार्टी की तरफ से प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'मेरी मिथुन चक्रवर्ती से बात हुई थी, उन्होंने चुनाव लड़ने से मना किया है। अगर पार्टी निर्णय करेगी तो हम मिथुन दा से बात करेंगे और यदि वे चुनाव लड़ना चाहेंगे तो हम लड़ाएंगे।' 

उधर बीजेपी में शामिल होते हीं केंद्र सरकार ने मिथुन चक्रवर्ती को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यह सुरक्षा घेरा प्रदान करेगा।


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘चक्रवर्ती को वाई प्लस श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया है और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ सशस्त्र सीआईएसएफ कमांडो रहेंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed