फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal election tmc candidate Kajal Sinha died due to corona and many leaders positive

मौत का 'चुनाव': टीएमसी प्रत्याशी के लिए काल बना कोरोना, अब तक कई उम्मीदवार गंवा चुके जान

Sun, 25 Apr 2021 01:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 01:14 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना महामारी कहर बनकर टूट रही है।  राज्य में कोरोना से लगातार मौतें हो रही हैं। कई नेता भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Bengal election tmc candidate Kajal Sinha died due to corona and many leaders positive
कोरोना से टीएमसी उम्मीदवार की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण का असर अब चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में दिखने लगा है। राज्य में कई नेता कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सबसे पहले राज्य के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के उम्मीदवार की कोरोना से मौत हो गई। उसके बाद इसी कड़ी में आज एक टीएमसी नेता की भी मौत हो गई। खरदाहा से टीएमसी प्रत्याशी काजल सिन्हा की जान चली गई । इसके अलावा कोरोना संक्रमित कई नेता अस्पतालों और घरों में आइसोलेट हैं। टीएमसी उम्मीदवार के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काजल की मौत पर दुख व्यक्त किया । ममता बनर्जी ने ट्वीट पर लिखा '' कोविड की वजह से काजल सिन्हा की मौत की समाचार से बहुत उदास और स्तब्ध हूं, जनता की सेवा के लिए उनका जीवन समर्पित था। चुनाव प्रचार अभियान में उन्होंने जमकर पसीना बहाया था। मेरी संवेदना उनके परिवार के प्रति है। ईश्वर परिजनों को दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें  ''

विज्ञापन

 
कोरोना से हो रही लगातार मौतें
इससे पहले 16 अप्रैल को बंगाल के मुर्शिदाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी रजाउल हक की मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना महामारी कहर बनकर टूट रही है। राज्य में कई नेता कोरोना संक्रमित हैं। भाजपा, टीएमसी, कांग्रेस समेत लेफ्ट पार्टी के नेता कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं गोआलपोखोर से टीएमसी के उम्मीदवार गुलाम रब्बानी कोरोना संक्रमण के शिकार हैं। जबकि प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी संक्रमित हो गए । दरअसल, राज्य में कोरोना से लगातार मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14,285 नए केस सामने आए हैं। जबकि 59 लोगों की मौत हो गई । इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 10,884 हो गई है। वहीं सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,28,061 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों का चुनाव बाकी
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होना है। छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। अभी दो चरणों में चुनाव होने बाकी हैं। 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा। सातवें चरण में  34 और आठवें चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे 2 को आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed