मौत का 'चुनाव': टीएमसी प्रत्याशी के लिए काल बना कोरोना, अब तक कई उम्मीदवार गंवा चुके जान
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना महामारी कहर बनकर टूट रही है। राज्य में कोरोना से लगातार मौतें हो रही हैं। कई नेता भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण का असर अब चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में दिखने लगा है। राज्य में कई नेता कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सबसे पहले राज्य के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के उम्मीदवार की कोरोना से मौत हो गई। उसके बाद इसी कड़ी में आज एक टीएमसी नेता की भी मौत हो गई। खरदाहा से टीएमसी प्रत्याशी काजल सिन्हा की जान चली गई । इसके अलावा कोरोना संक्रमित कई नेता अस्पतालों और घरों में आइसोलेट हैं। टीएमसी उम्मीदवार के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काजल की मौत पर दुख व्यक्त किया । ममता बनर्जी ने ट्वीट पर लिखा '' कोविड की वजह से काजल सिन्हा की मौत की समाचार से बहुत उदास और स्तब्ध हूं, जनता की सेवा के लिए उनका जीवन समर्पित था। चुनाव प्रचार अभियान में उन्होंने जमकर पसीना बहाया था। मेरी संवेदना उनके परिवार के प्रति है। ईश्वर परिजनों को दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें ''
TMC candidate from Khardaha, Kajal Sinha, passes away due to #COVID19#WestBengal pic.twitter.com/vIzeez1ZP9
— ANI (@ANI) April 25, 2021विज्ञापन
कोरोना से हो रही लगातार मौतें
इससे पहले 16 अप्रैल को बंगाल के मुर्शिदाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी रजाउल हक की मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना महामारी कहर बनकर टूट रही है। राज्य में कई नेता कोरोना संक्रमित हैं। भाजपा, टीएमसी, कांग्रेस समेत लेफ्ट पार्टी के नेता कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं गोआलपोखोर से टीएमसी के उम्मीदवार गुलाम रब्बानी कोरोना संक्रमण के शिकार हैं। जबकि प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी संक्रमित हो गए । दरअसल, राज्य में कोरोना से लगातार मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14,285 नए केस सामने आए हैं। जबकि 59 लोगों की मौत हो गई । इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 10,884 हो गई है। वहीं सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,28,061 हो गई है।
दो चरणों का चुनाव बाकी
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होना है। छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। अभी दो चरणों में चुनाव होने बाकी हैं। 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा। सातवें चरण में 34 और आठवें चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे 2 को आएंगे।