फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Election: Mamata Banerjee slammed BJP and PM Narendra Modi in Dum dum all updates

बंगाल का संग्राम: पीएम मोदी पर ममता का हमला, कहा- 'भाजपा हटाओ देश बचाओ'

Mon, 12 Apr 2021 04:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमदम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 12 Apr 2021 04:48 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं और चार चरणों का मतदान अभी बाकी है। राज्य में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जमकर चल रहा है। भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार तृणमूल कांग्रेस की हार पक्की है तो तृणमूल का कहना है कि बंगाल की जनता 'बाहरियों' को नकार देगी। तृणमूल प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दमदम में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया।

विज्ञापन
Bengal Election: Mamata Banerjee slammed BJP and PM Narendra Modi in Dum dum all updates
दमदम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां कहा, 'आप (नरेंद्र मोदी) वोट के लिए बांग्लादेश गए और अब हिंसा हो रही है। चुनाव इसका स्वत: संज्ञान क्यों नहीं ले रहा है? मोदी, आप ट्रंप कार्ड चलने के लिए ट्रंप (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) के पास गए और अब बंगाल कार्ड चलने के लिए बांग्लादेश के पास।' बनर्जी ने आयोग पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'मैं चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि सिर्फ भाजपा की न सुनें, सभी की सुनें, पक्षपाती न बनें।'

विज्ञापन


विज्ञापन



तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, 'मैं बहुत दुखी और शर्मिंदा हूं, मैंने आज तक ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा है जो बोलते वक्त मर्यादा की सीमाओं को पार कर जाता हो।' उन्होंने अपनी सरकार के कार्यों का लेखा जोखा देते हुए कहा, 'मैंने सभी धर्मों के लिए काम किया है। मैंने क्या नहीं किया है? अब केवल एक चीज बची है, 'भाजपा हटाओ देश बचाओ'।' बनर्जी ने इस दौरान राज्य में वाम दलों और कांग्रेस के गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां भाजपा की एजेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बनर्जी ने कहा, 'मैं सौगत दा (तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय) से कह रही हूं कि एक निजी विधेयक में इस बात को भी शामिल किया जाना चाहिए जो गोली चलाने की और हिंसा की बात करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।'

कूचबिहार हिंसा: दिलीप घोष के बाद एक और नेता के बिगड़े बोल, कहा- आठ लोगों को लगनी चाहिए थी गोली

सियासत: मोदी के 'क्लीन बोल्ड' और शाह के त्यागपत्र का जवाब कैसे देंगी दीदी, जानें बंगाल चुनाव की हर बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed