बंगाल चुनाव: भाजपा प्रत्याशी का आरोप, तृणमूल के गुंडों ने किया हमला, भागकर बचाई जान
पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। 30 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान के दौरान कई जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई हैं। केशपुर से भाजपा उम्मीदवार ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा नेता तन्मय घोष की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ ही कई जगहों से बवाल और हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। केशपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रितिश आर कुवर ने भी तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों द्वारा उनपर हमला होने की बात कही है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा, 'मैं एक बूथ पर जा रहा था। वहां हमारी कार के सामने पुलिस की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम थी और उनके पीछे स्थानीय मीडिया के लोग थे। जब हम वहां पहुंचे, वहां 'तृणमूली गुंडे' मौजूद थे।
उन्होंने कहा, 'सुरक्षाकर्मी हमें कार तक ले गए, जहां गुंडों ने हमें ईंटों और लाठियों से मारना शुरू कर दिया।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारी कार में सात लोग थे और सभी पर हमला हुआ था। सुरक्षाकर्मी थे लेकिन असहाय थे। हम वहां से हटकर एक घर में गए जहां एक अल्पसंख्यक महिला ने हमें बचाया और हमारी देखभाल की।'
There were 7 people in our car & all were attacked. Security was there but they were helpless. We were crying for our lives. We left the place & entered a house where minority women saved us & took care of us: Pritish Ranjan Kuar, BJP candidate from Keshpur
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 1, 2021
तन्मय घोष की गाड़ी में तोड़फोड़, तीन गिरफ्तार
उधर, भाजपा नेता तन्मय घोष की कार में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के एक समूह ने घोष के वाहनों पर ईंट और लाठियों से हमला कर दिया और साथ ही मीडियाकर्मियों की कारों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा है। चुनाव आयोग ने प्रशासन से इस पर एक रिपोर्ट भी मांगी है।
डेबरा विधानसभा के पोलिंग बूथ पर भी बवाल
वहीं, डेबरा में एक चुनावी बूथ पर भी बवाल जारी है। यहां स्थानीय निवासियों ने पहले आरोप लगाया था कि बाहरी लोग यहां आकर समस्याएं खड़ी कर रहे हैं। अब स्थानीय लोग कह रहे हैं, 'हम चाहते हैं कि भारती दीदी तुरंत यहां से चली जाएं।' यहां भाजपा से भारती घोष तो टीएमसी से हुमायूं कभीर चुनाव लड़ रहे हैं।
इसे लेकर भारती घोष ने कहा, 'कुछ लोगों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा था। उन्हें पीटा गया और जबरन वहां से भगा दिया गया। जिन लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया उन्होंने मेरा रास्ता रोका और इसकी जानकारी दी। इसीलिए मैंने यहां इलेक्शन एजेंट को बिलाया। फिजूल का बवाल खड़ा किया जा रहा है जिससे मैं फंस जाऊं।' बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो रहे हैं। आज दूसरे चरण में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है।
West Bengal: Rucks continues near a polling booth in Debra where locals had earlier alleged that people from outside are being called to create problems here. Locals now say, "We want Bharti didi to leave immediately"
— ANI (@ANI) April 1, 2021
BJP's Bharti Ghosh & TMC's Humayun Kabir contesting from here pic.twitter.com/gZYPZibuVE