फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Election: Amit Shah counterattack- Trinamool Congress spreading lies about NRC, will not affect Gorkha community

बंगाल चुनाव: शाह का पलटवार-एनआरसी को लेकर तृणमूल फैला रही झूठ, गोरखा समुदाय पर नहीं होगा असर

Mon, 12 Apr 2021 08:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलिंपोंग/धूपगुड़ी 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलिंपोंग/धूपगुड़ी  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 12 Apr 2021 08:12 PM IST
सार

  • बंगाल में पांचवें चरण के प्रचार की सरगर्मी तेज
  • अमित शाह की कई रैलियां, टीएमसी पर निशाना

विज्ञापन
Bengal Election: Amit Shah counterattack- Trinamool Congress spreading lies about NRC, will not affect Gorkha community
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पहाड़ के लोगों के बीच झूठ फैलाकर डर पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि गोरखा समुदाय पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


कलिंपोंग में एक रोड शो के बाद शाह ने कहा कि जब तक केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है, गोरखा लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि एनआरसी अभी लागू नहीं हुआ है लेकिन जब भी ऐसा होगा, एक भी गोरखा को जाने के लिए नहीं कहा जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस गोरखा लोगों के बीच डर पैदा करने के लिए एनआरसी पर झूठ फैला रही है। शाह ने दावा किया कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग को लंबे समय से अत्याचार झेलना पड़ रहा है और 1986 में 1200 से ज्यादा गोरखा लोगों की जान गयी लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूंजे 'जय श्री राम' और 'जय गोरखा' के नारे
गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि हालिया समय में कई गोरखा लोगों की मौत के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार भी जिम्मेदार है। 'जय श्री राम' और 'जय गोरखा' के नारों के बीच शाह ने कहा कि हम एक एसआईटी गठित करेंगे और गलत करने वाले जिम्मेदार लोगों को जेल भेजेंगे। बता दें, दार्जिलिंग और इसके आसपास के इलाके में अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर 1986 और 2017 में कई आंदोलन हुए थे।


ममता को दें शानदार विदाई
शाह ने लोगों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शानदार विदाई देने के लिए कहते हुए भाजपा को 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाने की अपील की।

पूछा- लोग चाहते हैं क्या कि मैं इस्तीफा दूं
अपना इस्तीफा तैयार रखने की बात कहते हुए गृह मंत्री ने रैली में लोगों से पूछा कि क्या वे चाहते हैं कि चौथे चरण के मतदान के दौरान सीआईएसएफ की गोलीबारी में चार लोगों की मौत के मद्देनजर वह त्यागपत्र दे दें। शाह ने कहा, 'अगर लोग चाहेंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।'  धूपगुड़ी क्षेत्र में पश्चिम बंगाल चुनाव के पांचवे चरण में शनिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed