फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Demand for removal of Governor Dhankhar, TMC MP Sudip Bandopadhyay urges President

राज्यपाल पर तकरार बढ़ी: टीएमसी सांसद ने की राष्ट्रपति कोविंद से धनखड़ को हटाने की मांग

Mon, 31 Jan 2022 03:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 31 Jan 2022 03:06 PM IST
सार

बंदोपाध्याय ने कहा कि जब उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद से राज्यपाल को हटाने का आग्रह किया तब के उनके पास उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Bengal: Demand for removal of Governor Dhankhar, TMC MP Sudip Bandopadhyay urges President
टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सोमवार को टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राज्यपाल को हटाने की मांग की। 

विज्ञापन


बंदोपाध्याय ने कहा कि जब उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद से राज्यपाल को हटाने का आग्रह किया तब उनके पास उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू हुआ है। इसकी संयुक्त बैठक में अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति कोविंद सोमवार को संसद भवन पहुंचे थे। इसी दौरान सुदीप बंदोपाध्याय ने उनसे मुलाकात की। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने बंगाल को बताया लोकतंत्र का गैस चैंबर
इससे एक दिन पूर्व यानी 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है। इस राज्य में लोकतंत्र का दम घुट रहा है। यहां कानून का राज नहीं है बल्कि शासक का कानून है। यहां की राजनीति रक्त रंजित हो गई है और संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने यह बयान तब दिया जब वह बैरकपुर में गांधी घाट व गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान धनखड़ ने कहा कि महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हम अहिंसा और शांति के दूत बनें। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंसा और प्रजातांत्रिक व्यवस्था एक दूसरे के दुश्मन हैं।

मैंने खून का घूंट पिया
इसके बाद ममता सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैंने अपमान सहा है। आपके राज्यपाल ने खून का घूंट पिया है। क्या-क्या गालियां नहीं सुनी है। राज्य की सीएम राज्य में और राज्य के बाहर एक राजनीतिक मिशन पर हैं। कानून व लोकतंत्र को नजरदांज कर दिया गया है। कोई मुझे अपनी ड्यूटी करने से नहीं रोक सकता है। हिंसा और लोकतंत्र एक साथ नहीं चल सकते। 

स्पीकर व राज्यपाल में भी ठनी
बीते दिनों राज्यपाल जगदीप धनखड़ के विधानसभा में जाने को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने टिप्पणी की थी। इस पर राजभवन ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा करना अज्ञानता या संवैधानिक सार की जानबूझकर अवहेलना करना है। बिमान बनर्जी ने कहा था कि अगर धनखड़ स्वेच्छा से विधानसभा का दौरा करना चाहते हैं तो उन्हें अब से कारण बताना होगा।


काफी दिनों से चल रहा टकराव 
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता सरकार के बीच कई दिनों से टकराव की स्थिति है। राज्य की सीएम और राज्यपाल के ऐसे बयान पहले भी सामने आते रहे हैं। इस बीच खबर है कि टीएमसी बंगाल विधानसभा के आगामी बजट सत्र में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed