फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: 'Cricket is over, now I will work for the people of Bengal', Yusuf Pathan said on entering politics

Bengal: 'क्रिकेट तो खत्म हुआ, अब बंगाल की जनता के लिए करूंगा काम', राजनीतिक में कदम रखने पर बोले यूसुफ पठान

Sun, 21 Apr 2024 03:54 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sun, 21 Apr 2024 03:54 PM IST
सार

युसूफ पठान अब पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीद भी हैं। वे कहते हैं कि क्रिकेट से उन्होंने पूरी तरह से संन्यास ले लिया है, इसलिए अब वे राजनीति में आ गए हैं। अब वे जी-जान से राजनीति करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Bengal: 'Cricket is over, now I will work for the people of Bengal', Yusuf Pathan said on entering politics
yusuf pathan - फोटो : ani

विस्तार

क्रिकेट की दुनिया का जानामाना नाम रहे युसूफ पठान अब पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीद भी हैं। वे कहते हैं कि क्रिकेट से उन्होंने पूरी तरह से संन्यास ले लिया है, इसलिए अब वे राजनीति में आ गए हैं। अब वे जी-जान से राजनीति करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


पूर्व भारतीय क्रिकेटर से नेता बने युसूफ पठान बहरामपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। यूसूफ पठान को तृणमूल कांग्रेस से टिकट दिया गया है। युसूफ पठान ने वर्ष 2021 में क्रिकेट से पूरी तरह से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन


सूफ पठान अपने छक्कों के लिए क्रिकेट प्रेमियों के प्रिय थे। युसूफ पठान कहते हैं कि हर दिन उनमें राजनीति को लेकर आत्मविश्वास आता जा रहा है। वे कहते हैं कि इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी उनके लिए बहुत सम्मानीय हैं। हालांकि राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि युसूफ पठान अधीर रंजन चौधरी के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं युसूफ पठान कहते हैं कि, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैं ऐसी जगह पर आया हूं जहां लोग मुझसे कह रहे हैं 'आप को हम यहां से जाने नहीं देंगे'। उन्होंने बताया कि लोग उनको अपने बेटे, दोस्त और भाई के रूप में स्वीकार कर चुके हैं। चुनाव का परिणाम जो भी हो, मैं यहां की जनता से हमेशा जुड़ा रहूंगा।


लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे अधीर रंजन
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के बारे में यूसुफ पठान ने कहा कि लोगों का आरोप है कि वे यहां रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए आवश्यक केंद्रीय अनुदान लाने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव जीत जाते हैं तो प्रवासी श्रमिकों को रोकने नौकरी के अवसर पैदा करने, विश्वस्तरीय खेल परिसर का निर्माण करना आदि के लिए काम करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed