फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CM Mamta Banerjee wrote in her book Congress reason behind breakup of INDIA Bloc

INDIA Bloc: 'कांग्रेस के कारण जीतती है भाजपा', CM ममता ने अपनी किताब में लिखा- गठबंधन में टूट की वजह भी पार्टी

Thu, 30 Jan 2025 07:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 07:32 AM IST
सार

ममता की लिखी तीन किताबों का मंगलवार को कोलकाता इंटरनेशनल बुक फेयर में विमोचन हुआ। इनमें से एक किताब का नाम है ‘बांग्लार निर्बाचन ओ आमरा’ यानी ‘बंगाल के चुनाव और हम’। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि इंडिया गठबंधन की विफलताओं के मुख्य कारणों में से एक है कांग्रेस।

विज्ञापन
Bengal CM Mamta Banerjee wrote in her book Congress reason behind breakup of INDIA Bloc
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी किताब में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के कारण ही भाजपा जीतती है। साथ ही कहा कि यदि इंडिया गठबंधन बिखर रहा है तो इसका कारण भी कांग्रेस ही है।

विज्ञापन


ममता की लिखी तीन किताबों का मंगलवार को कोलकाता इंटरनेशनल बुक फेयर में विमोचन हुआ। इनमें से एक किताब का नाम है ‘बांग्लार निर्बाचन ओ आमरा’ यानी ‘बंगाल के चुनाव और हम’। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि इंडिया गठबंधन की विफलताओं के मुख्य कारणों में से एक है कांग्रेस। विधानसभा हो या लोकसभा, हर जगह इंडिया गठबंधन के पिछड़ने के मुख्य कारण के रूप में कांग्रेस है। केंद्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार वापसी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पूरी कोशिश की, लेकिन विपक्षी गठबंधन इंडिया को कामयाबी नहीं मिली। इसकी वजह कांग्रेस की नाकामी रही। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस को जो सीटें मिली हैं, वे भी गठबंधन के सहयोगी दलों के चलते मिली हैं। कांग्रेस की विफलताओं के कारण इंडिया गठबंधन का बुरा हाल हुआ है।
विज्ञापन


नहीं बना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम
ममता ने लिखा कि मैं भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्षी गठबंधन बनाना चाहती थी। शुरुआत से ही मैंने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम और कॉमन मेनिफेस्टो पर जोर दिया। विपक्षी गठबंधन का नाम भी मैंने ने सुझाया था लेकिन न तो कोई कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना और न ही कोई कॉमन मेनिफेस्टो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed