{"_id":"58675aff4f1c1b425ceecfc2","slug":"bengal-cm-mamata-banerjee-put-forward-their-support-to-akhilesh-yadav-in-sp-tussle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के साथ ममता, बोलीं- 'बीजेपी को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश के साथ ममता, बोलीं- 'बीजेपी को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Dec 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
फाइलः ममता बनर्जी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के बीच अलगाव की रेखाएं खिंच चुकी है। सपा कुनबे के साथ ही समर्थकों और विधायकों में भी विभाजन हो चुका है, तो अखाड़े के बाहर से सपाई 'दंगल' देख रहे लोग भी अपना-अपना पक्ष चुनने लगे हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना चुनते हुए अखिलेश यादव के साथ खड़ी हैं। उन्होंने शनिवार सुबह अखिलेश यादव के साथ बात की और कहा कि तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं। ममता ने कहा कि यूपी में सरकार चाहे किसी की भी बने लेकिन भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए।
दूसरी ओर बसपा ने इस पूरी लड़ाई को पैसों का बंदरबांट करार दिया है। बहुजन समाज पार्टी के सुधीन्द्र भदौरिया के मुताबिक 'यह पूरी लड़ाई पैसों के बंदरबांट को लेकर है, जोकि उन्होंने बीते चार साल की सरकार में लूटे हैं।'
विज्ञापन
वहीं बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'नैतिकता के आधार पर अखिलेश यादव को इस्तीफा दे देना चाहिए। समाजवादी पार्टी पूरी तरह असफल रही है।' बीजेपी के ही एक अन्य सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, 'धीरे-धीरे करके समाजवादी पार्टी के गुंडे अलग हो रहे हैं और अखिलेश एक स्थापित नेता के तौर पर उभर रहे हैं।'