फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Child severely burned in chemical explosion dies battled for life since February 17

Bengal: केमिकल धमाके में बुरी तरह झुलसे बच्चे की मौत, 17 फरवरी से लड़ रहा था जिंदगी के लिए जंग

Wed, 25 Feb 2026 02:32 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 25 Feb 2026 02:32 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के भांगर में केमिकल ड्रम विस्फोट में झुलसे 9 वर्षीय सादिकुल अहमद की अस्पताल में मौत हुई। घटना में घायल दो अन्य बच्चों की हालत स्थिर, परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Bengal Child severely burned in chemical explosion dies battled for life since February 17
धमाके में झुलसने से नौ साल के बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भांगर इलाके में केमिकल से भरे ड्रम में धमाका हुआ था। धमाके की चपेट में आने से नौ साल का एक लड़का बुरी तरह झुलस गया था। आज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

मृतक की पहचान खारीगाछी गांव के सादिकुल अहमद के तौर पर हुई है। वह 17 फरवरी को सड़क की मरम्मत के काम में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से भरे ड्रम में धमाका होने के बाद से जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब चार बच्चे मध्य खारीगाछी गांव में सड़क किनारे खेल रहे थे।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को पहले एक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, और बाद में हालत बिगड़ने पर एम.आर.बांगुर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बच्चे ने सुबह करीब 5:55 बजे दम तोड़ दिया, और दो अन्य घायल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बच्चों के परिवार वालों ने पहले आरोप लगाया था कि सड़क बनाने के काम के लिए करीब 200 लीटर डीज़ल वाला एक ड्रम घनी आबादी वाले इलाके में बिना देखरेख के छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed