फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal By-elections BJP fields Suvendu Adhikari's PA mother Nandigram; Sakharav in the fray from Rejinagar.

बंगाल उपचुनाव: सीएम शुभेंदु के पीए की मां को नंदीग्राम से टिकट, रेजीनगर से भाजपा ने किसे मैदान में उतारा?

Tue, 15 Sep 2026 11:12 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:12 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम सीटों पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने नंदीग्राम से चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ रथ की मई में हत्या हुई थी। वहीं, टीएमसी के बागी गुट ने नंदीग्राम से मोहम्मद एतेशामुल हक  को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Bengal By-elections BJP fields Suvendu Adhikari's PA mother Nandigram; Sakharav in the fray from Rejinagar.
चंद्रनाथ की मां को भाजपा ने दिया टिकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इसमें रेजीनगर और नंदीग्राम शामिल हैं। भाजपा ने रेजिनगर से शाखारव सरकार और नंदीग्राम से हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। हासिरानी रथ शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं। बता दें कि चंद्रनाथ रथ की मई में हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


कब हुई थी हत्या? 
बता दें कि 24 परगना जिले में 6 मई की रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन गोलियां चंद्रनाथ के सिर में लगी थीं।
विज्ञापन


कौन थे चंद्रनाथ रथ?
41 वर्षीय रथ मूल रूप से पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदपुर के रहने वाले थे। यह वह राजनीतिक क्षेत्र था, जिसने बंगाल की राजनीति में शुभेंदु अधिकारी के उदय को आकार दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शांत स्वभाव और चर्चाओं से दूर रहने वाले रथ, वर्षों से अधिकारी के करीबी समूह का हिस्सा होने के बावजूद बड़े पैमाने पर जमीन पर काम करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय राजनीतिक संगठनात्मक ढांचे में आने से पहले रथ ने रहरा राम कृष्ण मिशन से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय वायुसेना में लगभग दो दशक बिताए थे। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि उन्होंने एक बार आध्यात्मिक जीवन पर विचार किया था और छात्र जीवन के दौरान रामकृष्ण मिशन के सिद्धांतों से वे काफी प्रभावित थे। 

टीएमसी ने किसे मैदान में उतारा? 
ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने सोमवार को अपने उम्मीदवार का एलान किया। टीएमसी ने नंदीग्राम सीट से मोहम्मद एतेशामुल हक को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट से सफीउद्दीन शेख चुनाव लड़ेंगे। दोनों नामों के एलान के साथ ही इन दोनों सीटों पर टीएमसी के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी में विभाजन हुआ था। इसके बाद यह बागी गुट का पहला बड़ा चुनावी मुकाबला है।

ममता बनर्जी के चुनाव न लड़ने से क्या बदला?
  • बागी गुट ने पहले कहा था कि अगर ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं तो वह इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। अब ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है। इसके बाद बागी गुट ने मोहम्मद एतेशामुल हक को मैदान में उतार दिया।
  • वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने रविवार को नंदीग्राम से नए चेहरे संचित प्रधानी डे को उम्मीदवार बनाया था। रेजीनगर से इस गुट ने पूर्व विधायक रबीउल आलम चौधरी को टिकट दिया है। इस तरह दोनों सीटों पर टीएमसी के दोनों गुटों के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed