फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal BJP President Sukant Majumdar says TMC not be able to survive even for 15 minutes without police

Bengal By-Polls: भाजपा अध्यक्ष सुकांत बोले- पुलिस बिना 15 मिनट नहीं टिकेगी टीएमसी, MLA दाना का विवादास्पद बयान

Sat, 09 Nov 2024 05:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 05:06 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में इन दिनों उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। नेता एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सत्तारूढ़ दल टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को हटा दिया जाए, तो टीएमसी 15 मिनट भी नहीं टिक पाएगी। 

विज्ञापन
Bengal BJP President Sukant Majumdar says TMC not be able to survive even for 15 minutes without police
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार - फोटो : ANI/@DrSukantaBJP

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी की लड़ाई केवल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ नहीं है, बल्कि पुलिस के खिलाफ भी है। उन्होंने दावा किया कि यदि पुलिस को हटा दिया जाए, तो टीएमसी 15 मिनट भी नहीं टिक पाएगी। उन्होंने कहा कि अगर राज्य मशीनरी तटस्थ रही तो भाजपा पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने यह बयान बांकुरा के तलदांगरा में एक चुनाव रैली में दिया, जहां 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होगा। इसी रैली में, बांकुरा के भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना ने विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने लोगों से राजनीतिक हिंसा के खिलाफ आत्मरक्षा में खुद को तैयार करने का आह्वान किया। हालांकि, राज्य भाजपा ने कहा कि वह किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती है।
विज्ञापन


मजूमदार का आरोप- टीएमसी के निर्देशों पर काम कर रहे अधिकारी
रैली को संबोधित करने के दौरान मजूमदार ने पुलिस अधिकारियों के एक वर्ग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वे टीएमसी के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं। मजूमदार ने दावा किया, 'लड़ाई सिर्फ टीएमसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि पुलिस के खिलाफ भी है। अगर आप पुलिस को हटा देंगे, तो टीएमसी 15 मिनट भी नहीं टिकेगी। पुलिस टीएमसी के पार्टी कैडर की तरह काम करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा विधायक दाना ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा, 'हर दिन भोजन के लिए पैसे बचाएं, धीरे-धीरे उससे एक के बाद एक उपकरण खरीदें। आप जानते हैं कि मैं किस तरह के उपकरणों का जिक्र कर रहा हूं। अगर 'ठग रानी' का कोई गुंडा या कार्यकर्ता ऐसा करने की हिम्मत करता है तो तुम्हें उनकी आंखें निकालनी होंगी।'

भाजपा की बयानबाजी खतरनाक और विभाजनकारी: कुणाल घोष
दूसरी तरफ, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने मजूमदार के बयान की आलोचना की और उन्हें असफल नेता कहा। घोष ने कहा कि राज्य पुलिस सरकार के निर्देशों के अनुसार काम करती है, किसी भी पार्टी के प्रभाव में नहीं। घोष ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक लक्ष्य को हासिल करने के लिए हिंसा को बढ़ावा दे रही है। इस तरह की बयानबाजी खतरनाक और विभाजनकारी है। यह चुनाव से पहले मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने का एक स्पष्ट प्रयास है।


इन विधानसभाओं में होने हैं उपचुनाव
बता दें कि 13 नवंबर को अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट, कूच बिहार जिले के सिताई, उत्तर 24 परगना के नैहाटी और हरोआ, बांकुरा जिले के तलडांगरा और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर में उपचुनाव होंगे। इन विधानसभा सीटों के विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, जिसके चलते उपचुनाव जरूरी हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed