फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal BJP chief Dilip Ghosh says TMC workers to be beaten up with shoes

बंगाल भाजपा प्रमुख के विवादित बोल, कहा- टीएमसी कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटेंगे

Sun, 06 Sep 2020 07:49 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Sep 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Bengal BJP chief Dilip Ghosh says TMC workers to be beaten up with shoes
दिलीप घोष (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/DilipGhoshBJP

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा। इस पर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी। 

विज्ञापन


घोष ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस बल के कर्मियों का एक समूह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, 'तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में पराजय होगी। चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जाएगा।'
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता आम जनता के बच्चों की शिक्षा का पैसा लूट रहे हैं। घोष ने कहा, 'कुछ पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वालों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।' उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हर सुबह, हमें हिंसा और हत्या की खबर मिलती है। क्या इसलिए लोगों ने सरकार बदली थी? यह भाजपा है जो राज्य में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है और 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी है, बंगाल में जब तक बदलाव नहीं आ जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।' बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने ‘परिवर्तन’ का नारा दिया था और 2011 के चुनाव में जीत हासिल की थी। 


वहीं, जूतों से पीटने के घोष के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने आपत्ति जताई। उन्होंने घोष को ऐसा करने की चुनौती दी। बंदोपाध्याय ने कहा, 'अगर उनमें हिम्मत है, तो पहले मुझे जूतों से पीट कर दिखाएं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं।' उन्होंने भाजपा नेता को अशिक्षित और असभ्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed