फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal BJP chief claims his comments were twisted by TMC to peddle falsehood

Bengal: वामपंथियों को लेकर टिप्पणी पर घिरे बंगाल BJP प्रमुख, बोले- ये TMC की पेपर लीक से ध्यान भटकाने की कोशिश

Mon, 25 Dec 2023 08:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 Dec 2023 08:20 PM IST
सार

West Bengal: वामपंथियों पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे सुकांत मजूमदार ने सोमवार को कहा कि उनका मतलब था कि वर्तमान वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस को हमें स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों के बारे में नहीं सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैंने स्वामी विवेकानंद की ओर इशारा नहीं किया। मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं?

विज्ञापन
Bengal BJP chief claims his comments were twisted by TMC to peddle falsehood
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने झूठ फैलाने और कथित टीईटी प्रश्न पत्र लीक को रोकने में अपनी विफलता से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया है।

विज्ञापन

मजूमदार ने वायरल वीडियो में क्या कहा
सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें मजूमदार कहते नजर आ रहे हैं कि बंगाल भक्ति आंदोलन का उद्गम स्थल रहा है। बंगाल ने युगों से 'सनातन धर्म' का पालन किया है। लेकिन वामपंथियों के कारण कुछ समय के लिए पटरी से उतर गए। जो लोग फुटबॉल के खेल को गीता से ज्यादा आंकते हैं, वे सभी वामपंथी उत्पाद (प्रोडक्ट) हैं। वे साबित करते हैं कि थोड़ा सीखना एक खतरनाक चीज है। बंगाल आज (24 दिसंबर को गीता पाठ के दिन) से सही रास्ते पर चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को गुमराह कर रही टीएमसी: बंगाल भाजपा अध्यक्ष
मजूमदार ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि उनका मतलब था कि वर्तमान वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस को हमें स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों के बारे में नहीं सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैंने स्वामी विवेकानंद की ओर इशारा नहीं किया। मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं?  अगर आप वीडियो में मेरी टिप्पणियों को सुनेंगे तो आप देखेंगे कि मैंने आज के वामपंथी कहा। टीएमसी लोगों को गुमराह कर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन

मजूमदार ने स्वामी विवेकानंद का किया अनादर: शशि पांजा
तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री शशि पांजा ने रविवार को आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी कर मजूमदार ने स्वामी विवेकानंद का अनादर किया है, जिन्होंने एक बार कहा था कि अगर आप गीता पढ़ने के बजाय फुटबॉल खेलते हैं तो आप स्वर्ग के करीब होंगे। 

कुणाल घोष ने भी साधा निशाना
वहीं, टीएमसी के राज्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपने 'एक्स' हैंडल पर कहा, स्वामी विवेकानंद को अनपढ़ वामपंथी करार देकर सुकांत मजूमदार ने बंगाल के सांस्कृतिक प्रतीकों का अपमान करने की हदों को पार कर दिया है। गीता के स्थान पर फुटबॉल को प्राथमिकता देने को लेकर स्वामी विवेकानंद का कहना था कि गीता की शिक्षाओं को समझने और लागू करने के लिए आवश्यक मानसिक मजबूती से पहले शारीरिक क्षमता आती है। 
 

उन्होंने कहा, उनसे विवेकानंद की गहराई को समझने की उम्मीद करना एक गधे से घोड़े की तरह दौड़ने की उम्मीद करने जैसा है। उनकी एकमात्र प्रतिभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंहासन के सामने दंडवत करने में निहित है। नहीं तो अपना अहंकार निगलें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे या 2024 के चुनाव से पहले हमें अपना चेहरा दिखाने से बख्श दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed