{"_id":"6379b15cf2765d5f52003619","slug":"bengal-baruipur-crime-the-son-killed-his-father-and-cut-the-dead-body-into-5-pieces","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: बेटे ने पिता की हत्या कर शव के पांच टुकड़े किए, दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत; पुलिस जांच में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: बेटे ने पिता की हत्या कर शव के पांच टुकड़े किए, दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत; पुलिस जांच में खुलासा
Sun, 20 Nov 2022 10:39 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:39 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को एक तालाब से एक पूर्व नौसेना अधिकारी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उज्ज्वल चक्रवर्ती के रूप में हुई है। उनकी उम्र 55 साल के करीब है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बरूईपुर इलाके में एक सेवानिवृत्त नौसैनिक का क्षत-विक्षत शव मिला है। दरअसल, नौसैनिक के बेटे ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने नौसैनिक का शव बरामद कर लिया। मामले की जांच की गई तो पता चला कि बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। इसके बाद शव को आरी से काट दिया था। दोनों ने शव के पांच टुकड़े कर उसे ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
19 नवंबर को तालाब में मिला था शव
पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को एक तालाब से एक पूर्व नौसेना अधिकारी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उज्ज्वल चक्रवर्ती के रूप में हुई है। उनकी उम्र 55 साल के करीब है। वे भारतीय नौसेना के पूर्व गैर-कमीशन अधिकारी थे। वे 2000 में रिटायर हुए थे। शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ पाया गया है।
विज्ञापन
14 नवंबर को परिवार में काफी झगड़ा हुआ था
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने 15 नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इससे पहले 14 नवंबर को उनके परिवार में काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान बेटे ने पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेटे ने शव के पांच टुकड़े किए और मां के साथ मिलकर सभी को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें शराब पीने की लत थी। पुलिस ने फिलहाल शव का ऊपरी हिस्सा बरामद किया है।
विज्ञापन