फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal bandh on Friday: Left front to protest against lathi charge on workers

शुक्रवार को बंगाल बंद: लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरेगा वाम मोर्चा, बंगाल सरकार ने कसी कमर

Thu, 11 Feb 2021 08:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bengal bandh on Friday: Left front to protest against lathi charge on workers
बिमान बोस - फोटो : ANI

वाम मोर्चे ने पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।  वाम मोर्चे के चेयरमैन बिमान बोस ने बताया कि गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली के दौरान उन पर पुलिस द्वारा कोलकाता के नबान्न इलाके में लाठीचार्ज द्वारा पानी की बौछारें मारे जाने के खिलाफ बंद रखा जाएगा। 

विज्ञापन

 

उधर बंद से निपटने के लिए ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार ने कमर कस ली है। गुरुवार शाम सरकार ने बयान जारी कर कहा कि शुक्रवार को सारे सरकारी व अनुदान प्राप्त कार्यालय खुले रहेंगे। सभी कर्मचारियों को पहुंचना जरूरी है। किसी कर्मचारी को छुट्टी या आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जाएगा। पाली बदलने या तैनाती बदलने की सुविधा भी नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
 
पुलिस के साथ झड़प हुई

बता दें वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं की केंद्रीय कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर में पुलिस के साथ झड़प हुई क्योंकि कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर राज्य के सचिवालय नबान्न तक के अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। मार्च कॉलेज स्ट्रीट से शुरू हुआ लेकिन पुलिस ने उसे एस्प्लेनेड क्षेत्र में एसएन बनर्जी रोड पर रोक दिया।


वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जब धातु के भारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तब पुलिस ने पानी की बौछार की। ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाममोर्चा की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू-गैस के गोले भी छोड़े।

वाम नेताओं ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। झड़प में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। राज्य में रोजगार और औद्योगिकीकरण की मांग को लेकर वाममोर्चा में शामिल संगठनों के कार्यकर्ता नबान्न की ओर मार्च कर रहे थे।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed