फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Assembly Election: After becoming a candidate, Swapan Dasgupta said BJP will end Syndicate Raj in Bengal

बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रत्याशी बनते ही स्वपन दासगुप्ता बोले, बंगाल में सिंडिकेट राज समाप्त करेगी भाजपा

Mon, 15 Mar 2021 03:26 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 03:26 AM IST
विज्ञापन
Bengal Assembly Election: After becoming a candidate, Swapan Dasgupta said BJP will end Syndicate Raj in Bengal
स्वपन दासगुप्ता - फोटो : ANI

भाजपा द्वारा तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के कुछ ही देर बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल से टीएमसी का सिंडिकेट राज खत्म करना चाहती है। उन्होंने बंगाल से बाहर रह रहे बंगालियों से सोनार बांग्ला बनाने के लिए भाजपा की मदद करने की अपील की। 

विज्ञापन


दासगुप्ता ने कहा, हम सभी राज्य के मौजूदा हालात से वाकिफ हैं। हिंसा, जबरन वसूली के वातावरण को हम समाप्त करना चाहते हैं। भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि बंगाल में लोग सुकून से रह सकें। राज्य में रोजगार के अवसर समाप्त हो चुके हैं और इसलिए प्रतिभावान युवा नौकरी और उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बंगाल में बड़े चेहरे को अपने साथ जोड़ने के लिए भाजपा ने हाल ही में दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सहित कई बांग्ला अभिनेताओं को पार्टी में शामिल किया है। रविवार को जारी सूची में पार्टी ने अभिनेता यशदास गुप्ता को चंडीताला, राजीव बनर्जी को डोमजूर, अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती को श्यामपुर से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीधरन को पलक्कड़, अलफोंस को कंजिरापल्ली से उतारा
रविवार को ही भाजपा ने केरल विधानसभा की 112 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी ने मेट्रोमैन ई श्रीधरन को पलक्कड़ सीट, केजे अलफोंस को कंजिरापल्ली और पूर्व डीजीपी जैकब थॉमस को इरिनजालाकुडा से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने केरल में बीडीजेएस, एआईएडीएमके, जेआरएस और कामराज कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।


तमिलनाडु में खुशबू व प्रदेश अध्यक्ष मुरुगन लड़ेंगे चुनाव
पार्टी ने तमिलनाडु के अपने हिस्से की 20 में से 17 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। अभिनेत्री खुशबू सुंदर को थाउजेंड लाइट्स, प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन को धारापुरम से उम्मीदवार बनाया है। अभिनेता कमल हासन के खिलाफ भाजपा राज्य महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथा श्रीनिवासन को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed