फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal assembly election 2021 sourav ganguly conveys his disinterest in politics and to join bjp

सियासी पाले में नहीं उतरेंगे सौरव, भाजपा को बताई मन की बात

Tue, 03 Nov 2020 12:39 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 03 Nov 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Bengal assembly election 2021 sourav ganguly conveys his disinterest in politics and to join bjp
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

सौरव गांगुली ने पश्चिम बंगाल से भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों को खारिज करते हुए सबके सामने सच रखा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राजनीति में ना आने का फैसला लिया है। ''द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।

विज्ञापन



रिपोर्ट में बताया गया है कि सौरव गांगुली ने भाजपा नेतृत्व को साफ कह दिया है कि वो राजनीति में आने की इच्छा नहीं रखते हैं और ना ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सौरव ने पिछले महीने ही भाजपा को साफ कर दिया था कि वो सक्रिय राजनीति में नहीं आना चाहते हैं और क्रिकेट प्रशासक के तौर पर अपनी भूमिका से खुश हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सौरव की ओर से एक बार मना करने के बाद पार्टी की तरफ से उन पर दबाव नहीं डाला गया कि वो राजनीति में आने के लिए दोबारा सोचें। हालांकि सौरव गांगुली की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इधर भाजपा ने भी ना तो इस दावे की पुष्टि की है ना ही इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीग्राफ को एक भाजपा के सूत्र ने बताया कि 2019 के आम चुनाव से पहले ही पार्टी चाहती थी कि सौरव गांगुली पार्टी में एक विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, लेकिन वे कई दूसरी चीजों में ज्यादा व्यस्त रहे।  सूत्र ने कहा कि आज स्थिति अलग है, आज हम बंगाल में बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि सौरव की तरफ से किसी भी तरह की भूमिका पार्टी की ही मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed