{"_id":"5c04e720bdec22416713984a","slug":"benefits-of-two-lakh-people-in-west-bengal-will-be-given-by-the-government-s-plan-mamta-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजना से पश्चिम बंगाल में दो लाख दिव्यांगों को मिलेगा लाभ : ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार की योजना से पश्चिम बंगाल में दो लाख दिव्यांगों को मिलेगा लाभ : ममता बनर्जी
भाषा, कोलकाता
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि इस साल की शुरूआत में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी एक योजना करीब दो लाख दिव्यांगों को लाभान्वित करेगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के मौके पर बनर्जी ने कहा कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले लोगों को योजना के तहत एक हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमने 2018 में ‘मानबिक’ योजना शुरू की थी। इससे दो लाख लोगों को लाभ मिलेगा। हमने इस योजना के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।’’
विज्ञापन