{"_id":"5b9baf47867a557ff265df8b","slug":"beml-launched-first-make-in-india-electric-dump-truck-weighed-335-ton","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीईएमएल ने लांच किया देश का पहला स्वदेशी इलेक्ट्रिक डंप ट्रक, 335 टन है वजन, जानें और विशेषताएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीईएमएल ने लांच किया देश का पहला स्वदेशी इलेक्ट्रिक डंप ट्रक, 335 टन है वजन, जानें और विशेषताएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मैसूर
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
बीईएमएल द्वारा निर्मित ट्रक बीएच205ई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने स्वदेशी डिजायन और देश में ही विकसित देश का पहला 205टी इलेक्ट्रिक ड्राइव रियर डंप ट्रक (मॉडल बीएच205ई) लांच किया है। इस ट्रक का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी की योजना मेक इन इंडिया के तहत किया गया है। बीईएमएल खनन व निर्माण उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी है।
विज्ञापन
खनन के बड़े स्तर के कार्यों में करेगा मदद
मैसूर में आयोजित एक कार्यक्रम में बीईएमएल के मुख्य प्रबंध निदेशक दीपक कुमार होता, उत्तरी कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक पीके सिन्हा ने ट्रक का अनावरण किया। इस ट्रक का प्रयोग उत्तरी कोल्डफील्ड्स लिमिटेड के कार्यों में किया जाएगा। यह ट्रक बड़े स्तर पर खनन कार्यों को करने में काम आएगा। स्वदेश में विकसित व निर्मित यह ट्रक 2300 हॉर्सपावर की क्षमता से युक्त है। इसमें टियर-2 एमिशन कम्प्लायंट मॉड्यूलर कॉमन रेल इलेक्ट्रॉनिक इंजन का प्रयोग किया गया है।

लाजवाब होगा प्रदर्शन
यह ट्रक वातानुकूलित है और इसे ऐसी तकनीक के साथ बनाया गया है जिससे यह सड़क पर बेहतर प्रदर्शन दे सकेगा, साथ ही इसकी देखभाल में भी ज्यादा लागत नहीं आएगी। बेहतर कार्यक्षमता के कारण यह ट्रक पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

335 टन है वजन
हालांकि इस ट्रक का वजन 335 टन है फिर भी पावर स्टेयरिंग और कम टर्निंग रेडियस के चलते इसे आसानी से चलाया जा सकेगा। इससे लिए जाने वाले काम को देखते हुए ही इसका डैशबोर्ड डिजायन किया गया है और झुक सकने वाला टेलिस्कोपिक स्टेयरिंग व्हील दिया गया है। ट्रक की अन्य विशेषताओं में इमरजेंसी स्टेयरिंग, बेहतर दृष्यता आदि शामिल हैं।

बीईएमएल के मुख्य प्रबंध निदेशक दीपक कुमार होता ने कहा कि नई पीढ़ी के इस ट्रक के निर्माण के साथ बीईएमएल ने मील का एक और पत्थर पार किया है। उन्होंने कहा कि बीईएमएल भारत सरकार की मेक इन इंडिया नीति, सीआइएल और इसके सहायकों द्वारा मिले प्रोत्साहन की आभारी है।