फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Below-normal rainfall forecast for June-September, heatwaves likely to increase in several states

मानसून ने बढ़ाई चिंता: सामान्य से कम बारिश का अनुमान, कई राज्यों में बढ़ेगी हीटवेव; मौसम विभाग ने क्या बताया?

Fri, 29 May 2026 10:02 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Fri, 29 May 2026 10:02 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर 2026 के दौरान देश में सामान्य से कम मानसूनी बारिश होने का अनुमान है। कुल वर्षा LPA के 90% रहने की संभावना है। वहीं जून में भी अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश और अधिक तापमान का अनुमान जताया गया है। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना समते कई राज्यों में सामान्य से अधिक हीटवेव पड़ सकती है।

विज्ञापन
Below-normal rainfall forecast for June-September, heatwaves likely to increase in several states
मौसम का पूर्वानुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2026 के मानसून को लेकर चिंता बढ़ाने वाला पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार जून से सितंबर के बीच देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई राज्यों में लू के दिनों की संख्या भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

क्या कहता है IMD का अनुमान?

  • जून से सितंबर 2026 के दौरान पूरे देश में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।
  • देशभर में कुल मानसूनी वर्षा दीर्घकालिक औसत (LPA) का लगभग 90% रहने का अनुमान है।
  • उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य बारिश हो सकती है।
  • मध्य भारत, दक्षिण भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है।
  •  कृषि के लिए अहम माने जाने वाले मॉनसून कोर जोन (MCZ) में भी सामान्य से कम वर्षा का अनुमान है।

विज्ञापन

जून में कैसी रहेगी बारिश?

  • जून 2026 में देशभर में औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है।
  • उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश हो सकती है।
  • जून में देश की कुल बारिश LPA के 92% से नीचे रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मिलेगी गर्मी से राहत?

  •  जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।
  • उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में सामान्य से ज्यादा लू वाले दिन देखने को मिल सकते हैं।
  • महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी हीटवेव का असर बढ़ सकता है।
  •  राजस्थान और झारखंड में सामान्य से कम लू पड़ने की संभावना जताई गई है।

एल नीनो का असर बढ़ा सकता है चिंता

IMD के अनुसार प्रशांत महासागर में तटस्थ एल नीनो-दक्षऺणी दोलन ENSO की स्थिति अब एल नीनो की ओर बढ़ रही है। मौसम मॉडल संकेत दे रहे हैं कि मानसून सीजन के दौरान एल नीनो विकसित हो सकता है। आमतौर पर एल नीनो का असर भारत में मानसूनी बारिश को कमजोर करता है। मौसम विभाग जुलाई महीने की बारिश का अगला पूर्वानुमान जून के अंतिम सप्ताह में जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed