{"_id":"6382084b40e828390f01155b","slug":"belgium-girl-got-married-with-young-man-of-karnataka-according-to-hindu-customs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में 'सात समंदर पार' से आई दुल्हन: गोरी मैम को भाया कर्नाटक का छोरा, बेल्जियम से आकर रचाया ब्याह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्यार में 'सात समंदर पार' से आई दुल्हन: गोरी मैम को भाया कर्नाटक का छोरा, बेल्जियम से आकर रचाया ब्याह
Sat, 26 Nov 2022 06:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:06 PM IST
सार
साल 2019 में केमिली अपने परिवार के साथ कर्नाटक के हंपी में घूमने आई थीं। तब अनंतराजू उनके गाइड बने थे। अनंतराजू ने ही उन्हें कर्नाटक में घुमाया था और उनके रहने-खाने की व्यवस्था कराई थी। बाद में सोशल मीडिया के जरिए दोनों के बीच बात-चीत होती रही। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
बेल्जियम से आकर की शादी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार करने वालों के लिए सरहदें मायने नहीं रखतीं। ऐसी ही प्रेम कहानी है बेल्जियम की रहने वाली केमिली की है, सोशल मीडिया पर उनकी दोस्ती कर्नाटक के अनंतराजू से बढ़ी, जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद केमिली ने प्यार के लिए सात समंदर पार से कर्नाटक आ गईं। यहां उसने प्रेमी अनंतराजू से शादी कर ली। गौरतलब है कि 30 साल के अनंतराजू ऑटो चलाने के साथ टूरिस्ट गाइड का काम करते हैं।
विज्ञापन
चार साल पहले हुई थी पहली मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 में केमिली अपने परिवार के साथ कर्नाटक के हंपी में घूमने आई थीं। तब अनंतराजू उनके गाइड बने थे। अनंतराजू ने ही उन्हें कर्नाटक में घुमाया था और उनके रहने-खाने की व्यवस्था कराई थी। इसके बाद जब वे वापस बेल्जियम लौट गई तो सोशल मीडिया के जरिए दोनों के बीच बात-चीत होती रही। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गई। केमिली ने इंडिया आकर मिलने का वादा भी किया, लेकिन फिर कोरोना आ गया और दोनों की मुलाकात अधूरी रह गई।
विज्ञापन
जब दोनों के बीच प्यारा ज्यादा बढ़ गया तो दोनों ने अपने परिवारों को इसके बारे में बताया और शादी करने की इच्छा जताई। जब दोनों के परिवार वालों ने अपनी सहमति दे दी तो बेल्जियम से इंडिया आकर केमिली ने कल यानी शुक्रवार को अनंतराजू के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
सीमाओं से परे होता है प्यार
अनंतराजू ने बताया कि जब वे लोग हम्पी से वापस गए थे तो मुझसे बेहद प्रभावित हुए थे। उन्होंने दोबारा इंडिया आने की बात भी कही थी। उन्होने बताया कि हमने बीते साल ही शादी करने का निर्णय लिया था, लेकिन कोरोना के कारण इसमें देरी हो गई। अब जबकि कोरोना के बाद स्थिति सामान्य हुई तो हमने हिंदू-रीतिरिवाजों के मुताबिक शादी कर ली। अनंतराजू ने यह भी बताया कि शादी के लिए केमिली के करीब 40 रिश्तेदार और दोस्त हम्पी आए थे। हम दोनों ने शादी करके सह साबित कर दिया है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती।
वहीं, केमिली ने कहा कि बेल्जियम से वापस आकर और अनंतराजू से शादी करना एक बहुत अच्छा अहसास है।