{"_id":"5e099e408ebc3e87ae37ecc3","slug":"belgaum-border-dispute-karnataka-and-maharashtra-cm-bs-yediyurappa-mahajan-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम विवाद: कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा बोले- महाराष्ट्र को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेलगाम विवाद: कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा बोले- महाराष्ट्र को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे
Mon, 30 Dec 2019 12:35 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगाम सीमा विवाद का मुद्दा फिर से सुर्खियों आ गया है। दोनों राज्यों में इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। बेलगाग सीमा विवाद को लेकर भड़के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का पुतला जलाया और एक कन्नड़ फिल्म को सिनेमा घर में चलने से रोक दिया।
विज्ञापन
वहीं, इस विवाद को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि महाजन आयोग के अनुसार यह स्पष्ट है कि कौन सा भाग महाराष्ट्र और कर्नाटक को दिया गया है। इस तरह का विवाद पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।
विज्ञापन
Karnataka CM BS Yediyurappa on Belgaum border dispute between Karnataka&Maharashtra: As per Mahajan Commission it is clear which part has been given to Maharashtra & Karnataka. Creating this sort of controversy is not fair. Will not give not even single inch of land. pic.twitter.com/FNNvKwN4b0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 30, 2019
क्या है बेलगाम विवाद
महाराष्ट्र बेलगाम पर अपना दावा करता रहा है क्योंकि यहां मराठी भाषी लोगों की बड़ी आबादी रहती है लेकिन यह जिला अभी कर्नाटक में आता है। हाल ही में एक एक कन्नड़ संगठन की ओर से महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) पर की गई टिप्पणी के बाद बेलगाम को लेकर जारी दशकों पुराना यह विवाद फिर से गरमा गया। महाराष्ट्र एकीकरण समिति कर्नाटक के मराठी भाषी आबादी वाले इलाकों को महाराष्ट्र में सम्मिलित करने के लिए संघर्ष कर रही है।
महाराष्ट्र के नए सीएम उद्धव ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में दो मंत्रियों ठगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को कर्नाटक सरकार के साथ सीमा विवाद से संबंधित मामलों पर बातचीत तेज करने के सरकार के प्रयासों को देखने के लिए समन्वयक बनाया है। फिलहाल यह मामला लंबे वक्त से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।