फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   before suicide, farmer wrote two ministers name on suicide note

महाराष्ट्र: किसान ने जान दी, दो मंत्रियों को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 23 Apr 2018 09:56 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Mon, 23 Apr 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
before suicide, farmer wrote two ministers name on suicide note

पुणे के एक किसान ने रविवार को सुसाइड नोट लिखने के बाद अपने गांव के ही एक कुएं में कूदकर जान दे दी। इस ‘असत्यापित’ सुसाइड नोट के जरिए किसान ने महाराष्ट्र के दो मंत्रियों को अपना जीवन खत्म करने का कथित तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। पुणे (ग्रामीण) पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुणे (ग्रामीण) पुलिस क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले वालचंदनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इंदापुर तहसील के कर्दनवाड़ी गांव के किसान वसंत सोपान पवार (48) की लाश रविवार को सुबह लगभग 11 बजे उनके घर के नजदीक एक कुएं में पाई गई। अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें कहा गया है कि मृतक पवार अपनी जान, नजदीकी नहर में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण दे रहा है। 
विज्ञापन


इस केस की जांच कर रहे अधिकारी एस. वी. होल ने बताया कि ‘असत्यापित’ सुसाइड नोट में सूबे के दो मंत्रियों के नाम हैं। इन मंत्रियों को नहर में पानी नहीं छोड़े जाने का कथित तौर जिम्मेदार ठहराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, किसान की मौत डूबने से हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ‘एक्सिडेंटल डेथ’ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed