{"_id":"595ef76a4f1c1bfc3c8b4707","slug":"before-modi-xi-meet-in-sco-at-astana-china-was-breaking-doklam-bunkers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ मिल रहे थे मोदी-जिनपिंग, दूसरी तरफ ड्रैगन तबाह कर रहा था बंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक तरफ मिल रहे थे मोदी-जिनपिंग, दूसरी तरफ ड्रैगन तबाह कर रहा था बंकर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AFP
भारत और चीन के बीच सिक्किम सीमा विवाद पिछले एक महीने से चल रहा है। दोनों ही देश एक दूसरे को पहले पीछे हटने की बात कह रहे हैं। वहीं सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोकलाम विवाद पर इंडिया टूडे मैग्जिन की रिपोर्ट के अनुसार पूरा विवाद चीन का शुरू किया हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल 9 जून की रात एससीओ समिट में जब प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शि जिनपिंग की मुलाकात हो रही थी, उससे एक दिन पहले चीनी सेना डोकलाम में बंकर तबाह कर रही थी। रिपोर्ट के अनुसार इन बंकरों का निर्माण रॉयल भूटान आर्मी ने बहुत पहले किया था, जिसका वह कभी-कभी इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच बीते एक महीने से डोकलाम को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। वहीं भारत इस मामले का कूटनीतिक हल निकालने की बात कर रहा है। जबकि चीन का कहना है कि पहले भारत सीमा से अपने जवान हटाएं, इसके बाद ही कोई बातचीत होगी।
विज्ञापन